Skip to main content

Surguja News Today

घटिया निर्माण की भेंट चढ़ चुका NH विभाग का 1.33 करोड़ का सड़क रिपेरिंग कार्य।

जिम्मेदारो की अनदेखी को देख सड़क मरम्मत कार्य में लगा विक्षिप्त युवक

घटिया निर्माण की भेंट चढ़ चुका NH विभाग का 1.33 करोड़ का सड़क रिपेरिंग कार्य।

जिम्मेदारो की अनदेखी को देख सड़क मरम्मत कार्य में लगा विक्षिप्त युवक


रुपेश गुप्ता सीतापुर- लगभग 11 माह पूर्व सोनतराई चौक से सुर चौक तक लगभग 3300 मीटर सड़क का रिपेरिंग कार्य NH विभाग के द्वारा कराया गया था पर बारिश के कारण सड़क की हालत जर्जर हो चुकी है यह सड़क सीतापुर शहर से होकर गुजरती है सड़क काफी व्यस्त हैं पर विभाग औऱ ठेकेदार द्वारा मापदंड को दरकिनार कर सड़क का निर्माण काफी घटिया स्तर का कराया जिसके वजह से सड़क फिर से बड़े बड़े गढ़ढो में तब्दील हो चुका है।ये गड्डे अब जान लेवा हो चुके है अगर बारिश हो तो इन गढ्ढों में पानी भराव के कारण लोगो को सड़क की स्थिति का पता नहीं चलता और दुर्घटना के शिकार हो रहें है अगर बारिश नहीं हुई तो लोग धूल से परेशान हो रहे है सड़क किनारे बसे लोगो के साथ दुकानदारों को काफ़ी परेशानी उठानी पड़ रही है।राहगीरों का इस सड़क पर चलना दूभर हो चुका है।

सड़क में सुधार कार्य न होता देख विसूनपुर निवासी विक्षिप्त युवक जिसको राहगीरो की पीड़ा सहन नहीं हुई तो उसने सोनतराई चौक के पास सड़क पर बनने बड़े बड़े गढ्ढों को ख़ुद से ही भरने का निर्णय लेकर भरना शुरू किया है वह रोजाना अपनी क्षमता के अनुसार गड्ढों को भरने का कार्य कर NH विभाग के साथ ज़िम्मेदार जनप्रतिनिधियों को चिढ़ाने का कार्य कर रहा है।

पिछले वर्ष सड़क की समस्या को लेकर यहाँ के लोगो के साथ व्यापारी संघ के लोगो ने काफ़ी विरोध प्रदर्शन किया यहाँ तक कि लोगो ने चक्का जाम किया तब जाकर सड़क का सुधार कार्य हो पाया पर फिर से यह सड़क घटिया निर्माण की भेट चढ़ चुका है इस समस्या से शासन प्रशासन को कोई लेना देना नहीं जिम्मेदार अधिकारी फिर से आंदोलन का इन्तज़ार कर रहे है।

समस्या के विषय की जानकारी लेने के लिए NH विभाग के ई ई आर डी तामरे से फ़ोन पर संपर्क साधने का प्रयास किया गया पर उनके द्वारा फ़ोन रीसिव नहीं किया गया।

Shaif firdousi
Author: Shaif firdousi

KTUJM से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की उपाधि प्राप्त !

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज