छत्तीसगढ़ जनपद अध्यक्ष-उपाध्यक्ष संघ की प्रदेश कार्यकारिणी गठित, अनिल अग्रवाल बने प्रदेश कोषाध्यक्ष

छत्तीसगढ़ जनपद अध्यक्ष-उपाध्यक्ष संघ की प्रदेश कार्यकारिणी गठित, अनिल अग्रवाल बने प्रदेश कोषाध्यक्ष
रुपेश गुप्ता-सीतापुर जनपद पंचायत उपाध्यक्ष को प्रदेश संगठन में मिली जिम्मेदारी
सीतापुर। छत्तीसगढ़ जनपद पंचायत अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष संघ की प्रदेश कार्यकारिणी का गठन सर्वसम्मति से किया गया। इसमें सीतापुर जनपद पंचायत उपाध्यक्ष अनिल अग्रवाल को प्रदेश कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं प्रदेश अध्यक्ष पद पर वीरेंद्र साहू को नियुक्त किया गया।
संघ की नवनिर्मित कार्यकारिणी में पुष्पा परदेशी खुंटे को प्रदेश सचिव बनाया गया है। कवि शरण वर्मा को संरक्षक की जिम्मेदारी दी गई। प्रदेश उपाध्यक्ष के रूप में 11 पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई है।
इन्हें मिली जिम्मेदारी
प्रदेश अध्यक्ष: वीरेंद्र साहू
प्रदेश सचिव: पुष्पा परदेशी खुंटे
प्रदेश संरक्षक: कवि शरण वर्मा
प्रदेश कोषाध्यक्ष: अनिल अग्रवाल (जनपद पंचायत उपाध्यक्ष, सीतापुर)
सह कोषाध्यक्ष: सीताराम चंद्रा
प्रदेश उपाध्यक्ष:
श्रीमती शारदा सनत देवांगन
श्रीमती ममता राजीव सिंह
प्रकाश चंद्र जाखड़
मोहित पटेल
श्रीमती हुलसी चंद्राकर
श्रीमती इंद्रानी साहू
संजू गोपाल साहू
मंगलूराम नुरेटी
डॉ. राजेश्री त्रिपाठी
जितेंद्र साहू
अरविंद गुप्ता
प्रदेश प्रवक्ता:
कीर्ति नायक
अनिल सिंह
तरुण कुमार पांडे
मनोज कुमार अग्रवाल
गोपाल शुक्ला
संगठन के प्रति निष्ठा से कार्य करने की शपथ
प्रदेश कार्यकारिणी के गठन के बाद सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन के प्रति सच्ची निष्ठा से कार्य करने की शपथ ली। पदाधिकारियों ने संघ को मजबूत बनाने और जनपद पंचायत अध्यक्ष एवं उपाध्यक्षों के हितों से जुड़े विषयों को संगठन के माध्यम से उठाने की प्रतिबद्धता जताई।
फोटो कैप्शन: छत्तीसगढ़ जनपद पंचायत अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष संघ की नवनियुक्त प्रदेश कार्यकारिणी।

Shaif firdousi
Author: Shaif firdousi

KTUJM से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की उपाधि प्राप्त !

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज