17 सितंबर की शाम घर-घर जलेगा ‘आशीर्वाद का दिया’

रुपेश गुप्ता – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने पर भाजपा का सेवा संकल्प अभियान, विधायक रामकुमार टोप्पो ने की सहभागिता की अपील
सीतापुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन एवं जनसेवा के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाया जाएगा। अभियान के तहत देशभर में सेवा और जनसंपर्क से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
अभियान की शुरुआत 17 सितंबर को शाम 7 बजे ‘आशीर्वाद का दिया’ कार्यक्रम से होगी। इसके तहत भाजपा कार्यकर्ता एवं आम नागरिक अपने-अपने घरों में दीप प्रज्वलित करेंगे। भाजपा की ओर से इस कार्यक्रम को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन एवं जनसेवा के प्रति आभार व्यक्त करने की पहल बताया गया है।
जनसेवा और विकास के संकल्प का प्रतीक होगा दीप
सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो ने भाजपा कार्यकर्ताओं एवं आम नागरिकों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में भागीदारी की अपील की है। उन्होंने कहा कि घर में जलाया जाने वाला दीप जनसेवा, समर्पण और देश के विकास के संकल्प के प्रति आभार एवं सहभागिता का प्रतीक होगा।
विधायक ने सभी कार्यकर्ताओं और नागरिकों से 17 सितंबर की शाम 7 बजे अपने-अपने घरों में दीप जलाकर ‘आशीर्वाद का दिया’ कार्यक्रम में सहभागी बनने का आह्वान किया है।

Author: Shaif firdousi
KTUJM से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की उपाधि प्राप्त !











