
प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर सीतापुर CHC में सेवा कार्य
भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने किया रक्तदान, विधायक रामकुमार टोप्पो ने मरीजों को बांटे फल
रुपेश गुप्ता सीतापुर- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर गुरुवार को सीतापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में सेवा कार्यों का आयोजन किया गया। भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने रक्तदान शिविर में शामिल होकर रक्तदान किया। वहीं, सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो ने अस्पताल पहुंचकर मरीजों का हालचाल जाना और उन्हें फल वितरित किए।
शिशु वार्ड का किया निरीक्षण

कार्यक्रम के दौरान विधायक रामकुमार टोप्पो ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचाररत मरीजों से मुलाकात की। उन्होंने मरीजों और उनके परिजनों से स्वास्थ्य संबंधी जानकारी ली। इसके बाद अस्पताल के शिशु वार्ड का निरीक्षण कर वहां उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं और मरीजों को मिल रही सेवाओं की जानकारी ली।
रक्तदान शिविर का लिया जायजा
अस्पताल परिसर में आयोजित रक्तदान शिविर में भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विधायक ने शिविर का जायजा लिया और रक्तदान करने वाले कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर आयोजित सेवा कार्यों के माध्यम से भाजपा कार्यकर्ताओं ने जनसेवा का संदेश दिया।
फोटो कैप्शन: सीतापुर CHC में रक्तदान शिविर का जायजा लेते विधायक रामकुमार टोप्पो एवं अस्पताल में मरीजों को फल वितरित करते कार्यकर्ता।


Author: Shaif firdousi
KTUJM से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की उपाधि प्राप्त !











