Surguja News Today

Breaking – 70% प्रमोशन कोटा बहाली के लिए डिप्लोमा इंजीनियरों का निर्णायक आंदोलन – 25 नवम्बर से अनिश्चितकालीन सत्याग्रह

छत्तीसगढ़ स्टेट विद्युत मंडल डिप्लोमा इंजीनियर्स एसोसिएशन
दिनांक: 04.10.2025

“70% पदोन्नति कोटा बहाली हमारी न्यायोचित माँग – अब संघर्ष निर्णायक होगा”

छत्तीसगढ़ स्टेट बिजली मंडल डिप्लोमा इंजीनियर्स एसोसिएशन ने घोषणा की है कि पावर कंपनियों (वितरण, उत्पादन एवं ट्रांसमिशन) में कार्यरत अभियंताओं के साथ हो रहे अन्याय को अब किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। संगठन की सबसे बड़ी व न्यायोचित माँग — 70% पदोन्नति कोटा बहाल करना है, जिसके लिए वर्षों से संघर्ष जारी है।

दिनांक 02.09.2025 को CSEB DEA द्वारा आयोजित गेट मीटिंग के दिन विभागीय अधिकारियों से चर्चा एवं बाद में बगिया में माननीय मुख्यमंत्री (ऊर्जा मंत्री), CSPDCL एवं CSPGCL के चेयरमैन तथा प्रबंध निदेशकों से चर्चा हुई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्यवाही नहीं होने से अभियंताओं में गहरी नाराज़गी है। इसी कारण संघ ने चरणबद्ध आंदोलन की घोषणा की है।

आंदोलन कार्यक्रम इस प्रकार होगा –
1. 05 से 08 अक्टूबर 2025 – कार्यक्षेत्र में काली पट्टी लगाकर विरोध एवं क्षेत्रीय कार्यालयों में ज्ञापन।
2. 09 अक्टूबर 2025 – रायपुर मुख्यालय, दगनिया में विशाल ज्ञापन प्रदर्शन एव आमसभा ।
3. 18 नवम्बर 2025 – एक दिवसीय सत्याग्रह आंदोलन।
4. 25 नवम्बर 2025 से – अनिश्चितकालीन सत्याग्रह आंदोलन।

प्रमुख माँगें :
• अभियंताओं के लिए 70% प्रमोशन कोटा तत्काल बहाल किया जाए।
• वर्षों से लंबित रिक्त पदों पर शीघ्र पदोन्नति प्रक्रिया पूर्ण की जाए।
• अभियंताओं की वरिष्ठता एवं सेवा सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।
• अन्य सभी लंबित माँगों पर तत्काल निर्णय लिया जाए।

संघ की चेतावनी :

एसोसिएशन ने साफ कहा है कि यदि माँगों का समाधान तत्काल नहीं हुआ तो आंदोलन और भी तीव्र व व्यापक किया जाएगा। इसके कारण उत्पन्न होने वाली परिस्थितियों की संपूर्ण जिम्मेदारी प्रबंधन और शासन की होगी।



बी. बी. जायसवाल
अध्यक्ष
छ.रा.वि.मंडल डिप्लोमा इंजीनियर्स एसोसिएशन

Shaif firdousi
Author: Shaif firdousi

KTUJM से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की उपाधि प्राप्त !

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज