
सीतापुर लालबहादुर शास्त्री स्टेडियम ग्राउंड में गरबा की धूम
माता के गरबा में जम कर झूमे लोग
(रुपेश गुप्ता)
सीतापुर -कल लालबहादुर शास्त्री स्टेडियम ग्राउंड में गरबा रास का आयोजन नगर में पहली बार किया गया जिसने गरबा प्रेमियों ने बढ़ चढ़ कर उत्साह के साथ हिस्सा लिया।
कार्यक्रम के मुख्यअतिथि विधायक राम कुमार टोप्पो ने सभी को नवरात्रि पर्व की बधाई देते हुए कहा की में पहले देखता था की इस तरह का आयोजन बड़े शहरों में होता था पर यहाँ के युवकों के प्रयास से शहरों जैसा गरबा का आयोजन यहाँ भी सम्भव हो पाया है और इस आयोजन में मुझे भी शामिल होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है मैं आयोजन समिति का आभारी हूँ।

इस आयोजन को समिति के लोगो द्वारा सफल बनाने के काफ़ी मेहनत की गई ऐसे सांस्कृतिक आयोजन से महिलाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलता है बाहर से आये कलाकारों ने अपनी प्रतिभा से लोगो को गरबा की थाप पर झूमने को मजबूर कर दिया लोगो का उत्साह देख विधायक रामकुमार टोप्पो भी गरबा के गानो में जम कर थिरक कर लोगो का उत्साह वर्धन किया।



Author: Shaif firdousi
KTUJM से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की उपाधि प्राप्त !









