Surguja News Today

नवरात्रि के पावन अवसर पर मंदिरो के के साथ दुर्गा पूजा पंडालो में उमड़ रही भक्तों की भीड़।

नवरात्रि के पावन अवसर पर मंदिरो के साथ दुर्गा पूजा पंडालो में उमड़ रही भक्तों की भारी भीड़।

(रुपेश गुप्ता)
सीतापुर- नवरात्रि के पावन अवसर पर प्रति वर्ष की भाती इस वर्ष भी महामाया देवी मंदिर मंगरेलगढ धाम आदर्शनगर दुर्गा पूजा जयस्तंभ चौक एवं मध्य नगरी दुर्गा समिति के पंडालो में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ रही है माता के दरबार में श्रद्धा भक्ति के गीत गूंज रहे है।भक्त माता के दर्शन पा कर आध्यत्मिक ऊर्जा और सुखद शांति की अनुभूति प्राप्त कर रहे है।पूरे नगर में भक्तिमय वातावरण बना हुआ है।

नवरात्रि पर्व को भव्य बानने के लिये पूजा समिति के द्वारा सजावट और प्रकाश व्यवस्था की विशेष तैयारी की गई है रात्रि में जगमगाती रोशनी से सजा मंदिर परिसर भक्तों को अपनी ओर आकर्षित कर रहा है।

पण्डालों में रोज़ाना भंडारे का वितरण किया जा रहा है लोग बड़ी आस्था के साथ  क़तारबध होकर भंडारे का प्रसाद प्राप्त कर रहे है।भंडारे का आयोजन न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक है बल्कि सामाजिक एकता और सेवा की अनूठी मिसाल है।

Shaif firdousi
Author: Shaif firdousi

KTUJM से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की उपाधि प्राप्त !

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज