Surguja News Today

पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती सभी बूथों पर मनाया गया

पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती सभी बूथों पर मनाया गया
एम एल ए एजुकेशन में जनसंगोष्ठी सभा का आयोजन कर जन्मदिन मनाया गया

Rupesh gupta
सीतापुर-आज पंडित दीनदयाल उपाध्याय  जी के जयंती पर भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं द्वारा ज़िला स्तरीय जनसंगोष्ठी सभा का आयोजन किया गया जिसने मुख्यवक्ता के रूप में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष जगरनाथ पाणिग्रही विधायक रेणुका सिंह जिला अध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया विधायक रामकुमार टोप्पो महापौर मंजूषा भगत विशेष रूप से उपस्थित थे सभी वक्ताओं ने पंडित दीनदयाल जी पर प्रकाश डालते हुए उनके द्वारा देश हित मे किये गये कार्यो के साथ उनके जीवन परिचय को बता कर सभी को उसे अपने जीवन मे उतारने के लिए सभी को संकल्पित किया गया।
पंडित जी का जीवन सादगी त्याग और राष्टसेवा के प्रतीक था उन्होंने पश्चिम पूँजीवाद और साम्यवाद की आलोचना की और एक व्यवस्था की कल्पना की जो भारतीय संस्कृति गांधीवादी सिंधान्तो और आध्यात्मिक मूल्यों पर आधारित हो ऐसे में उनकी विचारधारा आज बीजेपी के मूल विचार का हिस्सा है।
कार्यक्रम के बाद सभी उपस्थित अतिथियों के द्वारा एम एले एजुकेशन सेंटर ग्राउंड में एक पेड़ माँ के नाम के तहत पौधा रोपण किया गया।

इस अवसर पर काफ़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारीं और पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता कार्यक्रम में शामिल रहे।

Shaif firdousi
Author: Shaif firdousi

KTUJM से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की उपाधि प्राप्त !

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज