Surguja News Today

डॉ. फिरदौसी हॉस्पिटल अंबिकापुर में सेवा पखवाड़ा PM नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर निःशुल्क ओपीडी का आयोजन ।

डॉ. फिरदौसी हॉस्पिटल अंबिकापुर में सेवा पखवाड़ा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर निःशुल्क ओपीडी का आयोजन
निजी हॉस्पिटल अंबिकापुर में निःशुल्क ओपीडी से लाभान्वित हुए 48 से अधिक मरीज !
डॉ. फिरदौसी हॉस्पिटल, अंबिकापुर ।

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस के अवसर पर सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत डॉ. फिरदौसी हॉस्पिटल में आज निःशुल्क ओपीडी का आयोजन किया गया।



सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक चले इस शिविर में 48 मरीजों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया।

लैप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ. फैजूल हसन फ़िरदौसी ने 48 से अधिक मरीजों का ओपीडी किया
???? उन्होंने  से अधिक मरीजों का परामर्श एवं उपचार किया।


शिविर में आने वाले मरीजों को निःशुल्क परामर्श, जाँच एवं आवश्यक दवाइयाँ उपलब्ध कराई गईं।

स्थानीय नागरिकों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि यह सेवा प्रधानमंत्री के जन्मदिवस को जनहित और समाज सेवा से जोड़ने का एक उत्तम प्रयास है।

इस अवसर पर हॉस्पिटल प्रांगण में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन हर्षोल्लास से मनाया गया।
भाजपा जिलाध्यक्ष श्री भारत सिंह सिसोदिया, सर्जन डॉ. फैजुल फिरदौसी, हॉस्पिटल स्टाफ एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने केक काटकर व मिष्ठान वितरण कर कार्यक्रम को यादगार बनाया।

इस मौके पर श्री विनोद हर्ष, श्री रुपेश दुबे, श्री मयंक जायसवाल, श्री निलेश सिंह, श्री संतोष बिहाड़े, मोहम्मद वसीम अंसारी एवं वाहिद रहमानी जैनुल हसन फिरदौसी ऐनुल हसन फिरदौसी अमीन फिरदौसी सहित बड़ी संख्या मे स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

सभी ने मिलकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं एवं उनके स्वस्थ, दीर्घायु जीवन की कामना की।

Shaif firdousi
Author: Shaif firdousi

KTUJM से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की उपाधि प्राप्त !

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज