Surguja News Today

गुजरात में युनिक-यु स्कूल द्वारा स्वतंत्रता दिवस का उत्सव “शिक्षा से आत्मनिर्भर भारत” हेतु स्वदेशी अभियान का शुरुआत

गुजरात में युनिक-यु स्कूल द्वारा स्वतंत्रता दिवस का उत्सव “शिक्षा से आत्मनिर्भर भारत” हेतु स्वदेशी अभियान का शुरुआत!

राकेश नायक  साबरकांठा ,गुजरात
शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास, नई दिल्ली के प्रतिमान केंद्र के रूप में कार्यरत युनिक-यु इंटरनेशनल स्कूल द्वारा 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर, 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प के साथ “शिक्षा से आत्मनिर्भर भारत” विशेष अभियान शुरू किया गया है।

15 अगस्त 2025 से 26 जनवरी 2026 तक स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग के विशेष अभियान के साथ-साथ स्थानीय कारीगरों, उद्योगों और व्यापारियों को तकनीक के माध्यम से गुणवत्ता सुधार और बाजार से जुड़कर आय बढ़ाने के लिए सक्षम बनाने के प्रयास किए जाएंगे।

विद्यालय की ओर से सभी नागरिकों से अपील की गई है कि वे अपने दैनिक जीवन में स्वदेशी वस्तुओं का अधिकाधिक उपयोग करें।

स्वदेशी (भारतीय) एवं विदेशी उत्पादों की सूची
1. टूथपेस्ट
स्वदेशी – विको वज्रदंति, एंकर, डाबर, बबूल, पतंजलि, नीम
विदेशी – कोलगेट, क्लोजअप, पेप्सोडेंट, एक्वाफ्रेश, ओरल-बी
2. नहाने का साबुन
स्वदेशी – मेडिमिक्स, नीम, सिंथॉल (गोदरेज) विप्रो, संतूर, निरमा, पतंजलि
विदेशी – लक्स, लाइफबॉय, डव, पियर्स, डेटॉल, पामोलिव, जॉनसन बेबी
3. शैम्पू
स्वदेशी – आयुर हर्बल, केश निखार, हेयर एंड केयर, डाबर वाटिका, बजाज, नाइल, पतंजलि
विदेशी – पामोलिव, लक्स, क्लिनिक प्लस, सनसिल्क, पैंटीन, हेड एंड शोल्डर, जॉनसन बेबी
4. पाउडर/साबुन
स्वदेशी – नीमा, हिप्पोलिन, फेना, घड़ी, उजाला, निरमा, पतंजलि, स्वस्तिक, विमल
विदेशी – सर्फ, रिन, व्हील, एरियल, हेंको
5. पानी (पैकेज्ड)
स्वदेशी – बिसलेरी, हिमालय, यश, गंगा, पतंजलि, रेल नीर
विदेशी – एक्वाफिना, किंले, प्योर लाइफ, पेरियर
6. ठंडे पेय (Cold Drinks)
स्वदेशी – दावत, कैंपा कोला, फ्रूटी, मैंगो, रसना, जलजीरा, एप्पी, पेपर बोट
विदेशी – कोक, फैंटा, स्प्राइट, थम्सअप, लिम्का, पेप्सी, 7 अप, माउंटेन ड्यू, स्लाइस, माज़ा
7. चिप्स एवं नमकीन
स्वदेशी – बालाजी, गोपाल, गोकुल, बिकानो, हल्दीराम, बिकाजी, पारले, येलो डायमंड
विदेशी – लेज़, कुरकुरे, डोरिटो
8. क्रीम एवं पाउडर
स्वदेशी – बोरोसिल, बोरोप्लस, शीप्ला, बोरोलिन, सिंथॉल, विक्को, डाबर, पतंजलि, मूव
विदेशी – फेयर एंड लवली, लैक्मे, पोंड्स, डेटॉल, लिरिल, रेव्लॉन, क्लियरसिल
9. बिस्किट एवं चॉकलेट
स्वदेशी – पारले, बेकमेन्स, प्रियागोल्ड, अमूल, पतंजलि (भारत)
विदेशी – बॉर्नविटा, 5 स्टार, लिप्टन, डेयरी मिल्क, किटकैट, पर्क, मंच, स्निकर्स, हॉर्लिक्स, ब्रिटानिया, नेस्ले, कॉम्प्लान

राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) के अनुसार, युनिक-यु इंटरनेशनल स्कूल में विद्यार्थियों के चरित्र निर्माण, व्यक्तित्व विकास, कौशल और दृष्टिकोण का निर्माण किया जा रहा है, ताकि वे भारत को आर्थिक महाशक्ति और विश्वगुरु बनाने में योगदान दे सकें।

“स्वदेशी वस्तुओं का उपयोग – आज ही से शुरू करें, राष्ट्र के विकास में सहभागी बनें।”

Shaif firdousi
Author: Shaif firdousi

KTUJM से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की उपाधि प्राप्त !

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज