Surguja News Today

BIG BREAKING-जमीन विवाद में युवक की निर्मम हत्या, ट्रैक्टर से कुचलने का आरोप

जमीन विवाद में युवक की निर्मम हत्या, ट्रैक्टर से कुचलने का आरोप

अंबिकापुर, सरगुजा। जिले के बतौली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम लालमाटी में जमीन विवाद ने खूनी रूप ले लिया। विवाद के दौरान एक युवक की कथित रूप से ट्रैक्टर से कुचलकर हत्या कर दी गई। घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार जमीन को लेकर हुए विवाद में आरोपी ने पहले युवक के साथ मारपीट की। इसके बाद उस पर ट्रैक्टर चढ़ा दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही बतौली पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा मामले की जांच शुरू कर दी है।

ग्रामीणों में घटना को लेकर भारी आक्रोश और दहशत का माहौल है। पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुटी हुई है। अधिकारियों का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है और आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

SNT NEWS | ब्यूरो रिपोर्ट, अंबिकापुर

SNT NEWS
Author: SNT NEWS

आपकी सोच से भी तेज Contact for news - advertisement 9131952416

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज