सेवानिवृत्ति पर स्वास्थ्य विभाग के पर्यवेक्षक दयाशंकर तिवारी को कलेक्टर ने प्रदान किया पेंशन गणना पत्रक

सेवानिवृत्ति पर स्वास्थ्य विभाग के पर्यवेक्षक दयाशंकर तिवारी को कलेक्टर ने प्रदान किया पेंशन गणना पत्रक

श्रीमती जमील ने दी स्वस्थ एवं सुखद सेवानिवृत्त जीवन की शुभकामनाएं

Rajesh gupta सूरजपुर  – स्वास्थ्य विभाग में दीर्घकालीन सेवाएं देने वाले कार्यालय खंड चिकित्सा अधिकारी भैयाथान में पदस्थ पर्यवेक्षक  दयाशंकर तिवारी को सेवानिवृत्ति के एक दिवस पूर्व कार्यालयीन दिवस पर कलेक्टर श्रीमती एस. रेना जमील द्वारा पेंशन गणना पत्रक (PPO) प्रदान किया गया।

इस अवसर पर कलेक्टर श्रीमती जमील ने उनके द्वारा स्वास्थ्य विभाग में दी गई दीर्घकालीन सेवाओं एवं योगदान की सराहना की। उन्होंने श्री तिवारी को सेवानिवृत्ति की शुभकामनाएं देते हुए उनके आगामी जीवन के स्वस्थ, सुखद एवं खुशहाल होने की कामना की।

उल्लेखनीय है कि श्री तिवारी 31 अक्टूबर 2026 को अपनी शासकीय सेवा से सेवानिवृत्त होंगे।

इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रशांत सिंह, कोषालय अधिकारी श्री प्रेमशंकर तिवारी, खंड चिकित्सा अधिकारी  डॉ. राकेश सिंह एवं जिला कार्यक्रम प्रबंधक  संदीप नामदेव उपस्थित रहे।

Picture of SNT NEWS

SNT NEWS

आपकी सोच से भी तेज Contact for news - advertisement 9131952416

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज