Surguja News Today

Breaking – वन भूमि पर कब्जा बढ़ता रहा, आखिर वन विभाग को आज ही क्यों दिखा अतिक्रमण?

वन विभाग की बड़ी कार्रवाई: तकिया रोड की वन भूमि अतिक्रमण मुक्त, 20 मकानों को जारी हुआ था नोटिस

अंबिकापुर। वन विभाग ने वन भूमि पर किए गए अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए तकिया रोड स्थित वन विभाग की जमीन को कब्जामुक्त कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। विभाग द्वारा पूर्व में अतिक्रमणकारियों को नोटिस जारी कर भूमि खाली करने के निर्देश दिए गए थे।

जानकारी के अनुसार, अंबिकापुर के तकिया रोड क्षेत्र में वन विभाग की भूमि पर कुछ लोगों द्वारा कब्जा कर मकान बना लिए गए थे। मामले की जांच के बाद वन विभाग ने करीब 20 मकानों पर नोटिस चस्पा कर निर्धारित समय सीमा के भीतर अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए थे।



नोटिस जारी होने के बाद कई कब्जाधारियों ने स्वयं अपने मकान खाली कर दिए। इसके बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर वन भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की कार्रवाई में जुट गई।

कार्रवाई के दौरान किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति से बचने के लिए मौके पर भारी संख्या में वन कर्मचारी एवं पुलिस बल तैनात किया गया है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि वन भूमि पर अवैध कब्जे के मामलों में आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

वन विभाग की इस कार्रवाई को क्षेत्र में अतिक्रमण के खिलाफ एक बड़ी पहल माना जा रहा है। प्रशासन का कहना है कि सरकारी एवं वन भूमि की सुरक्षा के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा।

SNT NEWS
Author: SNT NEWS

आपकी सोच से भी तेज Contact for news - advertisement 9131952416

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज