
उड़न दस्ता प्रभारी रंजीत गुप्ता ने बताया कि कल रात्रि गश्त के दौरान उनकी टीम धोबीपारा सरना मैदान क्षेत्र में पहुंची थी। इस दौरान एक व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में खड़ा दिखाई दिया, जो पुलिस दल को देखकर घबरा गया। संदेह के आधार पर उसके बैग की तलाशी ली गई, जिसमें 100 नग रेसो इंजेक्शन एवं 100 नग एविल इंजेक्शन बरामद किए गए। बरामद इंजेक्शनों की अनुमानित कीमत करीब 2 लाख रुपये है।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह मूल रूप से लुंड्रा थाना क्षेत्र के बहेराडीह गांव का निवासी है तथा वर्तमान में पटपरिया क्षेत्र में किराए के मकान में रह रहा था। आरोपी से पूछताछ के दौरान यह भी जानकारी मिली है कि वह उक्त माल किस व्यक्ति से प्राप्त करता था। आरोपी के मेमोरेण्डम कथन के आधार पर पुलिस अब सप्लाई चेन से जुड़े अन्य लोगों की तलाश कर रही है।
उड़न दस्ता प्रभारी ने बताया कि मामले में आगे की जांच जारी है और जिन लोगों की संलिप्तता सामने आएगी, उन्हें भी गिरफ्तार किया जाएगा। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जाएगा तथा आवश्यक रिमांड लेकर आगे की कार्रवाई की जाएगी।


Author: SNT NEWS
आपकी सोच से भी तेज Contact for news - advertisement 9131952416












