Surguja News Today

LUNDRA – एक ओर पूरा देश निष्पक्ष मतदान करने मतदाताओं को जागरूक करने जुटी है,इधर पंचायत सचिव भाजपा का प्रचार प्रसार करने नज़र आया!

एक ओर पूरा देश शत प्रतिशत मतदान करने मतदाताओं को जागरूक करने जुटी है,इधर पंचायत सचिव भाजपा का प्रचार प्रसार करने में जुटा हुआ है

अंबिकापुर। रघुनाथपुर पंचायत का मामला आचार संहिता लागू होने के बाद भी मदहोश शासकीय पंचायत सचिव ने प्रचार प्रसार करना शुरू किया बकायदा अपने पंचायत में ग्रुप में भाजपा विधायक की जन संपर्क कार्यकर्म की सूचना डाला गया है आप भी एक नजर देखें। जिले के निर्वाचन अधिकारी और जिले के मुखिया श्री विलास भोस्कर सदीपन कलेक्टर साहब क्या इस सचिव पर कुछ कार्यवाही करना मुनासिब समझेंगे या कार्रवाई करने भूल जायेंगे ये तो समय ही बताएगा,

बरहाल आपको बता दें अभी पूरा देश मतदाताओं को शत प्रतिशत मतदान करने जागरूक करने में जुटा हुआ है शासकीय कर्मचारियों को जिला निर्वाचन अधिकारी इस काम में लगाए हुए है लेकिन पंचायत सचिव भाजपा विधायक की प्रचार प्रसार में जुटे हुए है यह तो सच आश्चर्य की बात है। और यह जांच का विषय बना हुआ है।

इस स्क्रीन शॉट की पुष्टि सरगुजा न्यूज टुडे ग्रुप नही करता है। लेकीन सूत्र बताते हैं कि मामला सत्य है

Shaif firdousi
Author: Shaif firdousi

KTUJM से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की उपाधि प्राप्त !

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज