मुख्यमंत्री बाल संदर्भ योजना के तहत स्वास्थ्य शिविर आयोजित
सलका अघिना मुख्यमंत्री बाल संदर्भ योजना के तहत स्वास्थ्य शिविर आयोजित

सरगुजा न्यूज़ टुडे ब्यूरो चीफ  सूरजपुर  राजेश गुप्ता सलका अघिना-भटगाँव विकासखंड अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सलका अघिना में आज मुख्यमंत्री बाल संदर्भ योजना के तहत निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं दवा वितरण शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर में  आंगनबाड़ी पर्यवेक्षक मंजू मधुकर, रीता सिंह के नेतृत्व में सेक्टर सलका एवं सेक्टर सत्यनगर के गंभीर कुपोषित एवं मध्यम कुपोषित बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सलका अघिना में किया गया।
डॉक्टर अनिल शर्मा एवं सेक्टर प्रभारी  रवि करण सिंह द्वारा बच्चों की जांच कर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सलका से निःशुल्क दवाइयों का वितरण किया गया।
शिविर में डॉ. अनिल शर्मा ने बच्चों का परीक्षण किया और ठंड के मौसम को देखते हुए माताओं को विशेष सावधानी बरतने की सलाह देते हुए कहा कि बच्चों को ठंड से बचाकर रखें, गर्म कपड़े पहनाएं ताजा और पौष्टिक भोजन खिलाएं खाने-पीने में विशेष सावधानी बरतें, बासी भोजन न दें साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें,
इस दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा बच्चों को खिचड़ी वितरण भी किया गया। शिविर में कुल 32 आंगनबाड़ी केंद्रों के बच्चे उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में सुपरवाइजरों ने माताओं को बच्चों के पोषण, स्वच्छता और संतुलित आहार के बारे में भी जानकारी दी।
भटगाँव विकासखंड अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सलका अघिना में आज मुख्यमंत्री बाल संदर्भ योजना के तहत निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं दवा वितरण शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर में  आंगनबाड़ी पर्यवेक्षक मंजू मधुकर, रीता सिंह के नेतृत्व में सेक्टर सलका एवं सेक्टर सत्यनगर के गंभीर कुपोषित एवं मध्यम कुपोषित बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सलका अघिना में किया गया।
डॉक्टर अनिल शर्मा एवं सेक्टर प्रभारी  रवि करण सिंह द्वारा बच्चों की जांच कर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सलका से निःशुल्क दवाइयों का वितरण किया गया।
शिविर में डॉ. अनिल शर्मा ने बच्चों का परीक्षण किया और ठंड के मौसम को देखते हुए माताओं को विशेष सावधानी बरतने की सलाह देते हुए कहा कि बच्चों को ठंड से बचाकर रखें, गर्म कपड़े पहनाएं ताजा और पौष्टिक भोजन खिलाएं खाने-पीने में विशेष सावधानी बरतें, बासी भोजन न दें साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें,
इस दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा बच्चों को खिचड़ी वितरण भी किया गया। शिविर में कुल 32 आंगनबाड़ी केंद्रों के बच्चे उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में सुपरवाइजरों ने माताओं को बच्चों के पोषण, स्वच्छता और संतुलित आहार के बारे में भी जानकारी दी।

Picture of SNT NEWS

SNT NEWS

आपकी सोच से भी तेज Contact for news - advertisement 9131952416

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज