Surguja News Today

मैनपाट में भीषण अग्नि दुर्घटना से तीन बच्चे कि दर्दनाक मौत
से मचा हड़कंप

एंकर सरगुजा जिले के मैनपाट क्षेत्र में शनिवार को देर रात भीषण अग्नि दुर्घटना में तीन सगे भाई बहनों की जलकर मौत हो गई है यह घटना मैनपाट थाना क्षेत्र अंतर्गत बरिमा गांव के पकरीखार मोहल्ले में हुई है ,
स्थानीय लोगों वह पुलिस के अनुसार घटना दो से ढाई बजे रात की बताई जा रही है यहां एक माझी परिवार की दो बालिकाएं और एक बालक एक साथ कमरे में सो रहे थे उसकी माता सुधनी बाई पास के एक ही दूसरे घर में अपने चौथे बच्चे को देखने गई थी इस दौरान घर में आग लग गई, झोपड़ी नुमा इस घर में आग तेजी से फैली और गहरी नींद में सो रहे बच्चों को बाहर निकलने का मौका ही नहीं मिला उस वक्त पूरी तरीके से फैल चुका था , जब आसपास के ग्रामीणों को उसकी जानकारी मिली तड़के सुबह 3.30 बजे आसपास के ग्रामीण पहुंचे स्थानीय लोगों ने किसी तरह आग पर काबू पाया मैनपाट पुलिस भी सूचना पर मौके पर पहुंची कब तक तीनों बच्चे जलकर मर चुके थे घटना के बाद उसकी मां भी वहां पहुंची वह घटना के बारे में ज्यादा बात नहीं पा रही है सिर्फ उसने इतना बताया कि वह अपने चौथे बच्चे को देखने गई हुई थी आग किन कारणों से लगी इसका भी पता नहीं चल पाया है ग्रामीणों ने आग लगाने की आशंका जताई है पुलिस प्रशासन की अधिकारी और ग्रामीण बड़ी संख्या में घटना स्थल पर मौजूद हैं मरने वाले तीनों बच्चे 9 से 6 साल के हैं इसमें दो लड़की और एक लड़का है तीनों बच्चों का पिता देवधन मांझी मजदूरी करने कहीं दूसरे राज्य में गया हुआ है और उसकी मां इन बच्चों का पालन पोषण कर रही थी घटना से इस मोहल्ले में शोक का माहौल निर्मित हो गया है पुलिस मामले की जांच कर रही है

Ramjaan Khan
Author: Ramjaan Khan

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज