इंस्पायर पुरस्कार से जिले के 78 विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित

इंस्पायर पुरस्कार से जिले के 78 विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित

मनेन्द्रगढ़ 19 फरवरी 2024 इंस्पायर अवार्ड मानक योजना, विद्यार्थियों के नवाचारी प्रोत्साहन के लिए एक अभिनव योजना है. यह योजना, स्कूली बच्चों के बीच रचनात्मकता और नवीन सोच की संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए विज्ञान और सामाजिक अनुप्रयोगों में निहित दस लाख मूल विचारों और नवाचारों को लक्षित करती है।

इन्सपायर अवार्ड मानक प्रतियोगिता सत्र 2023-24 में मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के तीनों विकासखण्ड मनेन्द्रगढ़, खड़गवां एवं भरतपुर से कुल 1799 छात्रों का पंजीयन ऑनलाईन पोर्टल के माध्यम से 1 जून से 31 अगस्त तक किया गया था। जिसमें कक्षा छठवीं से आठवीं तक के 10 वर्ष से 15 वर्ष आयु के छात्र अपने स्कूल के इन्सपायर अवार्ड मानक पोर्टल में पंजीयन करते हैं, प्रत्येक हाई स्कूल व मिडिल स्कूल के सर्वोत्तम 05 छात्रों की आईडिया, मॉडल, प्रोजेक्ट जो नवीन वैज्ञानिक सोंच, दैनिक जीवन को सरल एवं सस्ता बनाने के दृष्टिकोण पर आधारित होते हैं। इन पंजीकृत छात्रों में से नेशनल एथार्टी इन्सपायर अवार्ड द्वारा जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित किए जाते हैं। सत्र 2023-24 में मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले से कुल 78 छात्रों का चयन जिला स्तरीय इन्सपायर अवार्ड प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए हुआ है। इन चयनित प्रत्येक छात्र के बैंक खाते में 10000.00 (दस हजार) दिए गए हैं। जिसका उपयोग छात्र अपने मॉडल, प्रोजेक्ट, आईडिया को तैयार करने एवं प्रतियोगिता स्थल तक परिवहन व्यय के रूप में खर्च करेंगे। इस प्रकार एमसीबी जिले के 78 छात्रों को कुल 780000.00 (सात लाख अस्सी हजार) प्रदान किए गए हैं।

प्रतिभावान विद्यार्थियों को मिलता है राष्ट्रीय स्तर पर मंच

इंस्पायर अवार्ड मानक विद्यार्थियों के नवाचारी प्रोत्साहन के लिए एक अभिनव योजना है। इसमें पुरस्कार के साथ.साथ राष्ट्रीय स्तर के लिए चयनित प्रतिभागियों के मॉडल को आईआईटी व एनटीए जैसे संस्थानों के तकनीकी सहयोग और मार्गदर्शन में राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में प्रदर्शित किया जाता है। यह कार्यक्रम स्कूलों के सृजनात्मक सोच वाले प्रतिभावान विद्यार्थियों मंच प्रदान करता है।

Picture of Shaif firdousi

Shaif firdousi

KTUJM से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की उपाधि प्राप्त !

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज