
शासकीय नर्सिंग महाविद्यालय की छात्राओं ने रैली तथा फ्लैश मोब कर शहरी मतदाताओं को किया जागरूक
अंबिकापुर 19 फरवरी 2024 मतदाता जागरुकता अभियान के तहत आगामी लोकसभा निर्वाचन में आम नागरिकों को शत प्रतिशत मतदान के प्रति प्रेरित करने हेतु अम्बिकापुर के नेकी की दीवार के समीप कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री विलास भोस्कर के मार्गदर्शन व जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री नूतन कुमार कंवर के निर्देशन में शासकीय नर्सिंग महाविद्यालय की छात्राओं ने शहरी मतदाताओं को जागरूक करने के लिए मतदाता जागरूकता रैली तथा फ्लैश मोब का आयोजन किया। इस दौरान लोगों को मतदाताओं के मतदान के प्रति जागरूक किया गया।कार्यक्रम में उपस्थित अपर कलेक्टर श्री अमृतलाल ध्रुव ने लोगों को भयमुक्त होकर निष्पक्ष मतदान हेतु मतदाता शपथ दिलाई। इस दौरान स्वीप सहायक नोडल श्री गिरीश गुप्ता, जिला सिर्फ कमेटी के रजनीश मिश्रा, अशोक सिंह मनोज , सत्यनारायण भगत, प्रीति तिवारी, इंदु मिश्रा किरण ,शिव, कमलेश वर्मा, शासकीय नर्सिंग महाविद्यालय की छात्राएं उपस्थित रहे










