Surguja News Today

ब्रेकिंग – कार्मेल स्कूल छात्रा ने लगाई फांसी…15 दिनों के भीतर दूसरी घटना।

कार्मेल स्कूल कक्षा आठवीं की छात्रा ने लगाई फांसी…15 दिनों के भीतर दूसरी घटना

अंबिकापुर। संभाग मुख्यालय अंबिकापुर के नमनाकला मोहल्ले में कार्मेल स्कूल के समीप रविवार को देर शाम एक निर्माणाधीन मकान में फांसी झूलता शव मिलने के मामले में पुलिस ने मृतिका की पहचान कर ली है। घटना स्थल के पास ही मृतिका का घर है, परिजनों के द्वारा शव की पहचान अनुष्का के रूप में की गई है, जिसकी आयु महज 14- 15 वर्ष के बीच थी। मृतिका कार्मेल स्कूल में कक्षा आठवीं की छात्रा थी । बीते 15 दिनों के भीतर कार्मेल स्कूल की नाबालिग छात्रा द्वारा फांसी लगा आत्महत्या किए जाने की लगातार यह दूसरी घटना है। एसडीओपी अखिलेश कौशिक ने बताया कि मृतिका के पास से सुसाइड नोट नही मिला है। रविवार को प्रातः वह घर में ही थी। घटना स्थल घर के समीप है। मामले की जांच की जा रही है। छात्रा ने किस वजह से फांसी लगाई यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है।

Shaif firdousi
Author: Shaif firdousi

KTUJM से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की उपाधि प्राप्त !

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज