Surguja News Today

बरगीडीह- शांति वा सौहार्द पुर्ण तरीके से मनाया गया ईद मिलादुन्नबी।

पैगंबर हज़रत मोहम्मद सल्लल्लाहो ताला अलेही वसल्लम के जन्मदिन पर बरगीडीह में मुस्लिम समुदाय की ओर से ईद मिलादुन्नबी के मौके पर में विशाल जुलूस निकाला गया l जुलूस में काफी बडी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग शामिल रहे l

जुलूस सुबह 11:30 बजे मस्जिद पारा से निकल कर बरगीडीह चौक से होते हुए बेल्कोटा रोड होते हुए वापिस मस्जिद की ओर रवाना हुईं जहां जुलूस का समापन हुआ । जिसके बाद फातीहा होने के बाद सभी ने देश की अमन चैन वा शांति के लिए दुवाए की।

पुरुस्कार वितरण

सदर Dr फैजुल हसन फिरदौसी के नेत्तृत्व में अंजुमन कमेटी के द्वारा पिछले साल की तरह इस साल भी पुरस्कार वितरण का कार्यक्रम रखा गया जिसमे किसी भी क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले व्यक्ति का सम्मान बरगीडीह अंजुमन कमेटी सदर dr फैजुल हसन फिरदौसी के नेतृत्व में करती है। जिसमे सा सम्मान वा सर्व प्रथम मनमौजी ग्रुप को बेहतर वा काफी उमदा तरीके से ईद मिलादुन्नबी की तैयारी का जिम्मा बखूबी निभाने के लिए आरिफ फिरदौसी, नफीस रहमानी, सोहराब फिरदौसी, मोबिन फिरदौसी, सोहराब फिरदौसी (बड़े बाबु) और इनकी टीम के सभी सदस्यों का मेडल पहनाकर सम्मान किया गया।

साथ ही शूटिंग के क्षेत्र में अव्वल आने वाले शकील फिरदौसी को मेडल पहनाकर सम्मान किया गया।

साथ ही सरगुजा न्यूज टुडे के सम्पादक सैफ फिरदौसी को बेहतर पत्रकारिता के लिए मेडल पहनाकर सम्मान किया गया।

साथ ही मदरसे के बच्चो को भी पुरस्कार वितरण किया गया। आज मदरसे में बच्चे इंग्लिश उर्दू वा अरबी भाषा में अपनी अलग पहचान बना रहे हैं। जिसके लिए उनका भी सम्मान किया गया।

दावते ख़ास

ईद मिलादुन्नबी के मुबारक मौके पर बरगीडीह मदरसे में बाद जुलूस दावते खास का आयोजन रखा गया था। जिसमे सभी लोग एक साथ बैठकर साथ मे भोजन किए।

Shaif firdousi
Author: Shaif firdousi

KTUJM से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की उपाधि प्राप्त !

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज