
माही सिंह राजपूत अंबिकापुर – तायल परिवार के द्वारा शहर के प्रसिद्ध होटल ग्रैंड बसंत में किया गया श्रीमद् भागवत कथा का सात दिवसीय भव्य आयोजन।

अंबिकापुर के समृद्ध चार परिवारों के द्वारा श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ किया गया। कथा से पूर्व एक कलश यात्रा निकाली गई। जिसमें परिवार के लोगों के साथ साथ रिश्तेदार एवं शहर के अन्य कई लोगों ने इस पुण्य तिथि पर अपनी उपस्थिति दी।


श्रीमद्भागवत कथा में पहले दिन वृंदावन से कथा करने अंबिकापुर पधारे कथावाचक पंडित श्री राधे श्याम शास्त्री जी महाराज ने उपस्थित श्रद्धालुओं को सर्वप्रथम इस महिमा से अवगत कराया।
उन्होंने बताया कि विश्व में सभी कथाओं में श्रीमद् भागवत कथा श्रेष्ठ मानी गई है। जिस स्थान पर इस कथा का आयोजन होता है, वो तीर्थ स्थल कहलाता है। इसको सुनने एवं आयोजन कराने का सौभाग्य भी भगवान से जुड़े भक्तों को ही मिलता है। ऐसे में अगर कोई दूसरा भी इसे गलती से श्रवण कर लेता है, तो वह भी कई पापों से मुक्ति पा लेता है। इसलिए सात दिन तक चलने वाली इस पवित्र कथा को श्रवण करके अपने जीवन को सुधारने का मौका हाथ से नहीं जाने देना चाहिए।

क्योंकि ये कथा भगवान श्री कृष्ण के मुख की वाणी है, जिसमें उनके अवतार से लेकर कंस वध का प्रसंग का उल्लेख होने के साथ-साथ व्यक्ति के जीवन में इसकी महत्व के बारे में भी बताया गया है। इस अवसर पर तायल परिवार के अलावा रिश्तेदार एवं शहर के अन्य लोगों ने हिस्सा लिया। इस कथा में तायल परिवार के अलावा तीन और परिवार एवं शहर के अन्य प्रसिद्ध व्यक्ति शामिल थे।
Author: Shaif firdousi
KTUJM से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की उपाधि प्राप्त !









