रायपुर : सूरजपुर के प्रभारी डीईओ और बीईओ आरंग निलंबित

रायपुर : सूरजपुर के प्रभारी डीईओ और बीईओ आरंग निलंबित।
राज्य शासन द्वारा सूरजपुर जिले के प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी और आरंग के विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी को कार्य में लापरवाही और अनियमितता बरतने के कारण निलंबित कर दिया गया है।


 स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा जारी आदेश अनुसार सूरजपुर जिले के प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी श्री राम ललित पटेल को मिलेट आधारित खाद्य सामग्री वितरण के लिए निर्धारित नियमों की अवहेलना तथा मिलेट सामग्री खरीदी में गड़बड़ी के चलते तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। निलंबित अवधि श्री पटेल का मुख्यालय संभागीय संयुक्त संचालक शिक्षा कार्यालय सरगुजा निर्धारित किया गया है। इसी प्रकार आरंग विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी श्री एन.पी. कुर्रे को आरंग विकासखण्ड की अनुपस्थित शिक्षिका के विरूद्ध कार्यवाही नहीं करने और शिक्षिका का वेतन आहरण करने के फलस्वरूप तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। निलंबित विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी श्री कुर्रे का मुख्यालय संभागीय संयुक्त संचालक (शिक्षा) रायपुर नियत किया गया है।

Picture of Shaif firdousi

Shaif firdousi

KTUJM से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की उपाधि प्राप्त !

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज