Surguja News Today

अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण की प्रभावी रोकथाम हेतु खनिज विभाग द्वारा लगातार कार्यवाही जारी

अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण की प्रभावी रोकथाम हेतु खनिज विभाग द्वारा लगातार कार्यवाही जारी

अंबिकापुर 16 सितंबर कलेक्टर श्री कुंदन कुमार के निर्देशानुसार खनि विभाग द्वारा जिले में रेत एवं अन्य खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण की प्रभावी रोकथाम हेतु कार्यवाही की गई है।

प्राप्त निर्देशों का कड़ाई से पालन करते हुए खनिज विभाग द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है। खनि विभाग अधिकारी ने बताया कि छत्तीसगढ़ गौण खनिज 2015 के तहत अवैध परिवहन में संलिप्त वाहनों को जप्त कर प्रकरण दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि अब तक जिले में खनिज कोयला के 7 वाहनों में प्रकरण दर्ज किया गया है। उल्लेखित खनिज रेत, मिट्टी और ईट के कुल 11 प्रकरणों में कार्यवाही कर कुल 1 लाख 74 हजार रुपये अर्थदण्ड की राशि वसूली हेतु प्रस्तावित की गई है।

Shaif firdousi
Author: Shaif firdousi

KTUJM से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की उपाधि प्राप्त !

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज