Surguja News Today

Breaking-माह से राशन नहीं मिलने पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा करौटी-बी के ग्रामीणों ने भैयाथान–सत्तिपारा मुख्य मार्ग किया जाम

सरगुजा न्यूज़ टुडे ब्यूरो चीफ सूरजपुर राजेशगुप्ता ओडगी:- जिले के जनपद पंचायत ओडगी अंतर्गत ग्राम पंचायत करौटी-बी में तीन माह से राशन नहीं मिलने से नाराज़ ग्रामीणों का गुस्सा आखिरकार सड़क पर फूट पड़ा। सैकड़ों की संख्या में ग्रामीणों, खासकर महिलाओं ने भैयाथान–सत्तिपारा मुख्य मार्ग पर बैठकर चक्काजाम कर दिया, जिससे घंटों तक आवागमन पूरी तरह बाधित रहा।

ग्रामीणों का आरोप है कि गांव के राशन दुकान संचालक रमेश देवांगन और द्वारा लगातार राशन वितरण में भारी गड़बड़ी की जा रही है। हितग्राहियों का कहना है कि पिछले लगभग तीन माह से उन्हें निर्धारित राशन नहीं दिया गया, जबकि रिकॉर्ड में वितरण दिखाए जाने की आशंका जताई जा रही है।

प्रतीकात्मक तस्वीर

ग्रामीणों के अनुसार इस पूरे मामले की शिकायत पहले ही अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) और जिला कलेक्टर सूरजपुर को की जा चुकी है, लेकिन इसके बावजूद अब तक किसी प्रकार की ठोस कार्रवाई नहीं हुई। प्रशासन की इसी कथित उदासीनता से परेशान होकर ग्रामीणों ने मजबूर होकर सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन का रास्ता अपनाया।

प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में महिलाएं सड़क पर बैठकर राशन घोटाले के खिलाफ नारेबाजी करती रहीं। ग्रामीणों का कहना है कि राशन नहीं मिलने से गरीब परिवारों के सामने भोजन का संकट खड़ा हो गया है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारियों की ओर से अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।

घंटों चले इस चक्काजाम के कारण सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई और यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि राशन घोटाले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई नहीं की गई और नियमित रूप से राशन वितरण शुरू नहीं कराया गया, तो आने वाले दिनों में आंदोलन और उग्र किया जाएगा।

SNT NEWS
Author: SNT NEWS

आपकी सोच से भी तेज Contact for news - advertisement 9131952416

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज