
वन विभाग की टिम ने जप्त किया अवैध लकड़ी से भरा ट्रक जप्त ट्रक अंबिकापुर निवासी संजय अग्रवाल का बताया जा रहा है।
वन विभाग की टिम पहुँचते ही तस्कर और वाहन चालक वाहन छोड़ मौके से हुए फ़रार
रुपेश गुप्ता SNT NEWS सीतापुर -इन दिनों उत्तरप्रदेश और स्थानीय लकड़ी तस्करों ने पूरे छेत्र में अपना जाल अवैध तस्करी के लिए फैला रखा है तस्कर पूरे सरगुजा की की हरियाली को समाप्त करने का बीड़ा उठा चुके है। इससे पहले सरगुजा न्यूज टुडे के खबर का बड़ा असर देखने को मिला था। सीतापुर के सुरेशपुर ठिकाने पर बड़ी मात्रा में अवैध लकड़ी जब्त की गई थी
कल देर रात मुखबिर की सूचना पर रेंजर विजय नारायण तिवारी ने टिम गठित कर बिसूनपुर यादव ढाबा के पास से जा रही लकड़ी से भरी ट्रक क्रमांक CG 15 AC5275 को रोक कर वाहन में लोड लकड़ी की जानकारी माँगी तो वाहन चालक के पास किसी भी तरह के वैधानिक कागजात नही होने पर कार्यवाही के डर से वाहन चालक और वाहन में बैठा लकड़ी तस्कर वाहन छोड़ मौके से फ़रार हो गया।

वन विभाग की टिम ने वाहन को जप्त कर वन विभाग के कार्यालय में खड़ा कर वन आधिनियम के धाराओ के तहत कार्यवाही की जा रही है।
इस विषय पर रेंजर तिवारी ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर कार्यवाही की गई वाहन में किसी भी तरह की वैधानिक कागज नहीं मिला ट्रक अंबिकापुर निवासी संजय अग्रवाल का बताया जा रहा है। श्री तिवारी ने बताया की आगे भी अवैध तस्करों के खिलाफ कार्यवाही जारी रहेगा।


Author: SNT NEWS
आपकी सोच से भी तेज Contact for news - advertisement 9131952416









