विधानसभा निर्वाचन 2023
कलेक्टर एवं एसपी ने पॉलीटेक्निक कॉलेज में स्ट्रॉन्ग रूम, मतगणना कक्ष का किया निरीक्षण।

विधानसभा निर्वाचन 2023
कलेक्टर एवं एसपी ने पॉलीटेक्निक कॉलेज में स्ट्रॉन्ग रूम, मतगणना कक्ष का किया निरीक्षण
आवश्यक अधोसंरचना, सुरक्षा व्यवस्था हेतु दिए जरूरी दिशा-निर्देश

अम्बिकापुर 12 सितंबर Shaif firdousi – कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री कुन्दन कुमार ने मंगलवार शाम को पुलिस अधीक्षक श्री सुनील शर्मा के साथ पॉलीटेक्निक कॉलेज का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्ट्रांग रूम एवं सभी विधानसभा क्षेत्र अनुसार मतगणना कक्ष का अवलोकन किया। उन्होंने मतगणना हेतु व्यवस्थित सुविधा के लिए अधोसंरचना को दुरुस्त करवाने के निर्देश दिए। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री कुन्दन के द्वारा मतगणना स्थल एवं स्ट्रांगरूम सहित मतदान दल की रवानगी एवं मतदान दलों द्वारा मतदान सामग्री वितरण प्राप्त करना, सीलिंग आदि कार्य किए जाने पर विस्तृत जानकारी ली।

इन समस्त कार्यों के संबंध में कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा पॉलिटेक्निक भवन का निरीक्षण किया गया। उन्होंने स्ट्रॉन्ग रूम और मतगणना कक्ष की आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने भी जरूरी दिशा निर्देश दिए।
गौरतलब है कि आगामी विधानसभा निर्वाचन की तैयारियों को लेकर प्रशासन द्वारा युद्धस्तर पर काम किया जा रहा है। इसी कड़ी में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम अंतर्गत त्रुटिरहित निर्वाचक नामावली तैयार करने नवीन मतदाताओं को जोडने, आवश्यकता अनुरूप विलोपन और संशोधन का काम भी किया जा रहा है। साथ ही मतदान के प्रति लोगों को जागरूक करने विभिन्न स्वीप गतिविधियां भी चलाई जा रही हैं। इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री सुनील नायक, ईई पीडब्ल्यूडी एवं निर्वाचन से संबंधित अधिकारी- कर्मचारी उपस्थित रहे।

Picture of Shaif firdousi

Shaif firdousi

KTUJM से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की उपाधि प्राप्त !

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज