रायपुर : मुख्यमंत्री ने युवा मितान सम्मेलन की तैयारियों का लिया जायजा

रायपुर : मुख्यमंत्री ने युवा मितान सम्मेलन की तैयारियों का लिया जायजा 

रायपुर, मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज शाम नवा रायपुर स्थित मेला ग्राउंड पहुंचकर 2 सितम्बर को आयोजित होने जा रहे प्रदेश स्तरीय राजीव युवा मितान सम्मेलन की तैयारियों का जायजा लिया। इस सम्मेलन के मुख्य अतिथि लोकसभा सांसद श्री राहुल गांधी होंगे। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम स्थल पर बैठक व्यवस्था, आवागमन, सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में वरिष्ठ अधिकारियों से जानकारी ली और उन्हें आवश्यक निर्देश दिए। 
इस अवसर पर सांसद श्री दीपक बैज, मुख्यमंत्री के सलाहकार श्री प्रदीप शर्मा, छत्तीसगढ़ खनिज विकास निगम के अध्यक्ष श्री गिरीश देवांगन, अपर मुख्य सचिव श्री सुब्रत साहू, आईजी श्री रतनलाल डांगी, कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर भुरे, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत अग्रवाल सहित वरिष्ठ अधिकारी एवं जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे। 
क्रमांक: 2973/सोलंकी

Picture of Shaif firdousi

Shaif firdousi

KTUJM से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की उपाधि प्राप्त !

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज