Surguja News Today

AMBIKAPUR-सरस्वती शिक्षा महाविद्यालय मे दो दिवसीय नेशनल कांफ्रेंस का सफल आयोजन संपन्न

संपादक SHAIF FIRDOUSI सरस्वती शिक्षा महाविद्यालय एवं जन शिक्षण संस्थान के तत्वाधान में दो दिवसीय नेशनल कांफ्रेंस का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में श्री अमृत लाल ध्रुव (अपर कलेक्टर एवं अतिरिक्त दंडाधिकारी अंबिकापुर, सरगुजा), श्री गिरीश गुप्ता(डिस्टिक प्रोजेक्ट ऑफिसर एवं प्राचार्य लाईवलीहुड कॉलेज ),श्री एम. सिद्दीकी (निदेशक जन शिक्षण संस्थान) एवं श्रीमती इंदु मिश्रा (शहरी ब्लॉक परियोजना अधिकारी) उपस्थित हुए। इसके साथ ही मुख्य वक्ता के रूप में श्रीमती सुनीता दास (व्याख्याता शा. कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अंबिकापुर) मौजूद हुई,विशिष्ट अतिथि के रुप में सरस्वती शिक्षा महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. श्रध्दा मिश्रा , विभागाध्यक्ष श्रीमती रानी रजक, समस्त शिक्षकगण एवं छात्राध्यापक उपस्थित हुए ।

मंच संचालन का कार्य श्री मिथिलेश कुमार गुर्जर जी के द्वारा किया गया।

कार्यक्रम का प्रारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित एवं स्वागत नृत्य के माध्यम से हुआ। नेशनल कांफ्रेंस का विषय -“समावेशी शिक्षा” है जिसके साथ ही मतदान जागरूकता के लिए विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इसके पश्चात श्रीमती सुनीता दास जी ने समावेशी शिक्षा के विषय में विस्तार पूर्वक चर्चा की जिसमें विभिन्न दैनिक उदाहरणों का उपयोग किया। अपर कलेक्टर श्री अमृत लाल ध्रुव जी ने अपने उदबोधन में कहा कि मतदान करने हेतु सभी को प्रोत्साहित करना चाहिए तथा यह हमारा राष्ट्रीय कर्तव्य है । इसके साथ ही मतदान के प्रति सभी का प्रेरित किया गया। 18+, वोट ,100% मतदान की पहल हेतु मानव श्रृंखला का निर्माण किया गया ।
जिला निर्वाचन अधिकारी सरगुजा के मार्गदर्शन में बंधन मतदान का , स्वीप सरगुजा


सरस्वती महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा समावेशी शिक्षा के लिए राष्ट्रीय सेमिनार में अपर कलेक्टर महोदय श्री अमृतलाल ध्रुव को बंधन मतदान का मतदाता जागरूकता अभियान के तहत् राखी बांधी गई l साथ ही सहायक नोडल अधिकारी श्री गिरीश गुप्ता एवं निदेशक जन संस्थान एम सिद्दीकी संस्था के सभी प्राध्यापक गण स्थानीय पालक एवं छात्र अध्यापक व शहरी ब्लॉक परियोजना अधिकारी जन शिक्षण संस्थान का उपयोग विवेक सिंह सरस्वती शिक्षा महाविद्यालय के नोडल प्राध्यापक श्रीमती रानी रजक उपस्थित रहे। सभी प्रतिभागियों ने एक दूसरे को मतदाता जागरूकता राखी बांधकर शत् प्रतिशत मतदान हेतु प्रेरित किया। द्वितीय चरण में प्रमुख वक्ता के रूप में डॉ. सुनील कुमार सेन प्रोफेसर, गुरु घासीदास विश्वविद्यालय, बिलासपुर ऑनलाइन माध्यम से जुड़े तथा उन्होंने समावेशी शिक्षा के विषय में चर्चा करते हुए कहा कि समावेशी शिक्षा वर्तमान समय में मांग है एवं इसके लिए सभी को आपसी सहयोग की आवश्यकता है। कार्यक्रम में सरस्वती शिक्षा महाविद्यालय के सहायक प्राध्यापक श्रीमती प्रियलता जयसवाल,श्री मिथिलेश कुमार गुर्जर, श्रीमती स्मिता सिन्हा, श्रीमती प्रीति साहू, श्रीमती स्वाति शर्मा, सुनीता राजपुरोहित एवं सह शैक्षणिक कर्मचारी श्रीमती गोल्डन सिंह ने सराहनी भूमिका अदा की। कार्यक्रम के अंत में डॉ श्रद्धा मिश्रा जी के द्वारा आभार प्रकट करके कार्यक्रम का समापन किया गया ।
समावेशी शिक्षा एवं कौशल विकास कार्यक्रम, साथ ही 100% मतदान हेतु जागरूकता।

Shaif firdousi
Author: Shaif firdousi

KTUJM से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की उपाधि प्राप्त !

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज