Surguja News Today

खाद्य मंत्री श्री अमरजीत भगत का दौरा कार्यक्रम आज

खाद्य मंत्री श्री अमरजीत भगत का दौरा कार्यक्रम आज

अंबिकापुर 26 अगस्त 2023 खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण एवं संस्कृति मंत्री श्री अमरजीत भगत 27 अगस्त 2023 को अंबिकापुर के दौरे पर रहेंगे। वे प्रातः 11ः00 बजे निज निवास बौरीपारा अंबिकापुर से सल्याडीह विकासखंड बतौली के लिए प्रस्थान करेंगे और कार्यकर्ताओं व जनप्रतिनिधियों से भेंट मुलाकात करेंगे। दोपहर 12ः05 बजे सल्याडीह चर्च से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीतापुर प्रस्थान करेंगे एवं मितानिन भवन का भूमिपूजन करेंगे। अपराह्न 1ः00 बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीतापुर से विधायक भवन सीतापुर हेतु प्रस्थान करेंगे एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका, मितानिन एवं राजीव युवा मितान सम्मेलन कार्यक्रम में शामिल होंगे। अपराह्न 4ः00 बजे विधायक भवन से मंगरेलगढ़ हेतु प्रस्थान करेंगे एवं देवी दर्शन करेंगे। श्री भगत 4ः30 बजे मंगरेलगढ़ सीतापुर से निज निवास बौरी पारा अंबिकापुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

Shaif firdousi
Author: Shaif firdousi

KTUJM से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की उपाधि प्राप्त !

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज