
संपादक SHAIF FIRDOUSI – सरस्वती शिक्षा महाविद्यालय सुभाष नगर अंबिकापुर में 15 दिवसीय मेडिटेशन के अंतिम दिवस में छात्रों को प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में ब्रह्म कुमारी आश्रम से विद्या दीदी, ज्योति दीदी, सोहन भैया, खिलानंद भैया एवं विवेक सिंह जी (फील्ड को- ऑर्डिनेटर जन शिक्षण संस्थान अंबिकापुर) उपस्थित हुए। विशिष्ट अतिथि के रूप में शिक्षा महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ श्रद्धा मिश्रा जी विभागाध्यक्ष श्रीमती रानी रजक जी, समस्त शिक्षकगण एवं प्रशिक्षणार्थी उपस्थित हुए। मेडिटेशन के माध्यम से आध्यात्मिक एवं मानसिक शक्तियों का विकास होता है। विद्या दीदी के द्वारा सभी शिक्षकगणों एवं प्रशिक्षणार्थियों के जीवन के अनुभवों को प्राप्त किया गया तथा विभिन्न परिस्थिति में भी स्वयं को संतुलित करने का प्रयास करने हेतु उपाय बताए गए। प्रत्येक दिवस एक नए विषय पर दीदी एवं भैया के द्वारा सभी दैनिक अनुभव को प्रदान किया जिसमें स्वयं की खोज,सुख की प्राप्ति, सफलता का सुख जैसे मुद्दों को चुना गया तथा समापन कार्यक्रम के तीन समस्त प्रशिक्षणार्थियों को वैल्यू ऐडेड कोर्स (शिक्षण सहायक सामग्री तथा नैतिक मूल्य )के प्रमाण पत्र अतिथियों के माध्यम से प्रदान किए गए।










