Surguja News Today

माँ महामाया के दर्शन कर लुण्ड्रा बीजेपी प्रत्याशी प्रबोध मिंज ने शुरू किया जन संपर्क

माँ महामाया के दर्शन कर लुण्ड्रा बीजेपी प्रत्याशी प्रबोध मिंज ने शुरू किया जन संपर्क

विधानसभा के चारों मंडल के अध्यक्ष व पदाधिकारी थे उपस्थित

संपादक सरगुजा न्यूज टुडे लुण्ड्रा विधानसभा से भाजपा के घोषित प्रत्याशी प्रबोध मिंज ने आज माँ महामाया के दर्शन कर अपना चुनावी जन संपर्क अभियान शुरू किया। भाजपा जिलाध्यक्ष ललन प्रताप सिंह, बीजेपी वरिष्ठ नेता अनिल सिंह मेजर, लुण्ड्रा मंडल अध्यक्ष महेंद्र सिंह, धौरपुर मंडल अध्यक्ष वैभव सिंह, कून्नी मंडल अध्यक्ष चंद्रिका यादव तथा दरिमा मंडल अध्यक्ष गुरुशरण सिंह की उपस्थिति में मां महामाया के दर्शन कर श्री प्रबोध मिंज ने आशीर्वाद लिया तथा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा,गृहमंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय व प्रदेश नेतृत्व सहित पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं के प्रति आभार प्रकट किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पार्टी ने मुझे कमल फूल का प्रत्याशी बनाया है

अब पूरे लुण्ड्रा विधानसभा में कमल खिलाने का समय आ गया है। जनता कॉंग्रेस सरकार के कुशासन से मुक्ति चाहती है, पूरे भाजपा कार्यकर्ता मिलकर जी जान से चुनाव में भिड़ जाएं। इस अवसर पर भाजपा जिला मंत्री विजय व्यापारी,भाजयुमो जिला अध्यक्ष विश्व विजय सिंह तोमर, अनुसूचित जाति मोर्चा जिला अध्यक्ष नकुल सोनकर, अकील साय मरावी, सुरेंद्र विश्वकर्मा, अंकित जयसवाल सहित अन्य भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Shaif firdousi
Author: Shaif firdousi

KTUJM से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की उपाधि प्राप्त !

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज