Surguja News Today

संभागायुक्त एवं आईजी ने पीजी कॉलेज ग्राउंड में युवा भेंट मुलाकात कार्यक्रम की तैयारियों का लिया जायजा

संभागायुक्त एवं आईजी ने पीजी कॉलेज ग्राउंड में युवा भेंट मुलाकात कार्यक्रम की तैयारियों का लिया जायजा

 अम्बिकापुर संपादक SHAIF firdousi – मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा सरगुजा संभाग में युवाओं के साथ भेंट मुलाकात कार्यक्रम आगामी 22 अगस्त को संभावित है। इसी कड़ी में तैयारियों का निरीक्षण करने गुरुवार को सरगुजा संभागायुक्त श्रीमती शिखा राजपूत तिवारी और आईजी श्री अंकित गर्ग पीजी कॉलेज, हॉकी स्टेडियम में पहुंचे। इस दौरान कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार, नगर निगम आयुक्त श्री अभिषेक कुमार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री विवेक शुक्ला, अपर कलेक्टर श्री सुनील नायक, श्री एएल ध्रुव एवं जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
संभागायुक्त श्रीमती शिखा ने कार्यक्रम की रूपरेखा, मंच की तैयारी, युवाओं एवं आगंतुकों के बैठक व्यवस्था, उनके आवागमन, भोजन पानी की व्यवस्था, वाहनों की पार्किंग सहित समस्त व्यवस्थाओं की जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी तैयारियां समय पर गुणवत्ता पूर्ण रूप में पूर्ण कर ली जाए। उन्होंने सभी अधिकारियों से उनके कार्यों की जानकारी ली।
गौरतलब है कि प्रदेश में मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा युवाओं से सीधे संवाद की अनोखी पहल की गई है जहां युवा सीधे मुख्यमंत्री से अपने मन की बात कह रहे हैं। प्रदेश में पांच संभागों में से चार संभाग में सफलतापूर्वक युवाओं के साथ भेंट मुलाकात कार्यक्रम संपन्न हो चुका है। अब अगली और अंतिम कड़ी में सरगुजा में मुख्यमंत्री युवाओं से भेंट मुलाकात करेंगे।

Shaif firdousi
Author: Shaif firdousi

KTUJM से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की उपाधि प्राप्त !

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज