
संपादक shaif firdousi– 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के दिन डिस्ट्रिक्ट सीएम वन संपदा 2023 लीनेस क्लब अंबिकापुर ग्रेटर के द्वारा नई दिशा छात्रावास् में ध्वजारोहण किया ,इसके बाद अध्यक्ष श्रीमती सोफिया जी ने देश के बारे में जानकारी दी,संचालिका श्रीमती प्रीत बाबरा जी ने गीत सुनाया एवम श्रीमती मोनोका शर्मा जी ने आज़ादी के बारे में बच्चों को जानकारी दी इसके बाद बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया ततपश्चात बच्चों को मिठाइयां और पुरस्कार वितरण किया गया ,बच्चों के प्रस्तुति से प्रसन्न होकर श्री मालिन्दर सिंह बाबरा जी अपनी तरफ से बच्चों और शिक्षकों को पुरस्कार दिये ।समारोह बड़े हर्ष और उल्लास के साथ नई दिशा छात्रा वास् अंबिकापुर मे मनाया गया। छात्रावास के कार्यक्रम के बाद पॉलिटेक्निक कॉलेज अम्बिकापुर में क्लब के सदस्यों ने मिलकर पॉलिटेक्निक कॉलेज में 50 फलदार व छायादार वृक्ष का वृक्षारोपण किया । कार्यक्रम में क्लब में शामिल श्रीमती सोफिया ,प्रीत बाबरा,मोनिका शर्मा,तानुदीप बाबरा ,अनुराधा तिवारी पायल आचार्य ,निखततनवीर ,नसरीन ,अनुराधा गुप्ता सदस्य भी उपस्थित थे कार्यक्रम के अंत में सभी के लिए स्वल्पाहार का भी आयोजन किया गया था। सारा कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण एवं शांतिपूर्वक संपन्न हुआ।कार्यक्रम की जानकारी क्लब की सचिव रिज़वाना शीरीन ने दी व साथ ही साथ सभी को स्वतंत्रता दिवस की बधाई व शुभकामनाएँ भी दी ।











