Surguja News Today

एनएसयूआई ने प्रदेश महासचिव ने विश्वविद्यालय के कुलपति को ज्ञापन सौप दो विषयो में पूरक परीक्षा करवाने की मांग की

एनएसयूआई ने प्रदेश महासचिव ने विश्वविद्यालय के कुलपति को ज्ञापन सौप दो विषयो में पूरक परीक्षा करवाने की मांग की

अंबिकापुर एनएसयूआई के प्रदेश महासचिव हिमांशु जायसवाल ने संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय के कुलपति को ज्ञापन सौपा एवं बताया की हजारों छात्रों को दो विषयो में फेल किया गया है जिसमे बहोत से छात्र परेशान और हताश है दो वर्षो से कोरोना काल में बच्चो के पढ़ाई का स्तर नीचे आया है जिसमे हजारों छात्र दो विषयो में फेल हो गए है और कई छात्र अपने परिणाम से असंतुष्ट है उन्हे अपने साल बर्बाद होने का भय है प्रदेश महासचिव हिमांशु जायसवाल ने बताया की हम सबने छात्रहित में मांग किया है

की एक विषयो में पूरक परीक्षा के नियम को संशोधित करते हुए छात्रहित में दो विषयो में फेल छात्रों को भी पूरक की पात्रता मिल सके जिससे हजारों छात्रों के भविष्य को संरक्षित हो सके अगर एक विषय के नियम को हटाकर दो विषयो की पूरक की परीक्षा होती है तो बहुत से छात्रों का साल बर्बाद होने से बच जायेगा ज्ञापन को प्रतिलिपि के साथ निवेदन पत्र छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी, उप मुख्यमंत्री श्री टी एस सिंह देव जी एवम उच्च शिक्षा मंत्री श्री उमेश पटेल जी के नाम पत्र भेजा एवं छात्रहित में उचित निर्णय लेने की मांग किया ज्ञापन सौंपने वालों में पूर्व जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र गुप्ता, खेल प्रकोष्ठ एनएसयूआई के जिला अध्यक्ष रजत सिंह, वैभव पांडे,प्रमोद, आयुष आदि उपस्थित हुए।

Shaif firdousi
Author: Shaif firdousi

KTUJM से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की उपाधि प्राप्त !

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज