Surguja News Today

वीसी के माध्यम से सरगुजा संभागायुक्त श्रीमती शिखा राजपूत तिवारी घुमन्तू मवेशियों से होने वाली क्षति को रोकने विभागों द्वारा की गई कार्यवाही की करेंगी समीक्षा

वीसी के माध्यम से सरगुजा संभागायुक्त श्रीमती शिखा राजपूत तिवारी घुमन्तू मवेशियों से होने वाली क्षति को रोकने विभागों द्वारा की गई कार्यवाही की करेंगी समीक्षा

अम्बिकापुर shaif firdousi– माननीय उच्च न्यायालय के विषयांकित आदेश एवं मुख्य सचिव द्वारा दिये गए निर्देशों के परिपालन में सरगुजा संभागयुक्त श्रीमती शिखा राजपूत तिवारी द्वारा सड़कों पर आवारा पशुओं के कारण हो रही दुर्घटनाओं में जान-माल की क्षति को रोकने हेतु विभिन्न प्रावधानों के प्रभावी क्रियान्वयन एवं निगरानी के संबंध में अब तक विभागों द्वारा की गई कार्यवाही के संबंध में समीक्षा की जाएगी। इस हेतु संभाग के समस्त जिलों के कलेक्टर एवं सीईओ जिला पंचायत को पत्र जारी किया है। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (स्वान) के माध्यम से दिनांक 12 अगस्त 2023 को प्रातः 11.00 बजे से यह समीक्षा बैठक आयोजित की गयी है। उक्त वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में स्वान के माध्यम से अद्यतन जानकारी के साथ सभी विभागों को जुड़ने होने कहा गया है।

Shaif firdousi
Author: Shaif firdousi

KTUJM से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की उपाधि प्राप्त !

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज