मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल सरगुजा के सीतापुर में आयोजित विश्व आदिवासी दिवस के कार्यक्रम में हुए शामिल

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल सरगुजा के सीतापुर में आयोजित विश्व आदिवासी दिवस के कार्यक्रम में हुए शामिल।

मुख्यमंत्री ने क्षेत्रवासियों को दी 334 करोड़ के 269 विकास कार्यों की सौगात

सीतापुर में आदिवासी संस्कृति की छवि को प्रदर्शित करता हुआ मंच किया गया था तैयार!

संपादक Shaif firdousi अम्बिकापुर मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर सरगुजा जिले के विकासखण्ड मुख्यालय सीतापुर के स्टेडियम में आयोजित भव्य राज्य स्तरीय कार्यक्रम में 334.23 करोड़ रूपए की लागत के 269 विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने इन कार्यों में से 143.48 करोड़ रूपए की  लागत के 136 कार्यों का लोकार्पण तथा 190.75 करोड़ रूपए की लागत के 133 कार्यों का भूमिपूजन और शिलान्यास किया।
विश्व आदिवासी दिवस के आयोजन के लिए सीतापुर में आदिवासी संस्कृति की छवि को प्रदर्शित करता मंच तैयार किया गया था। इस भव्य कार्यक्रम में राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं के तहत 27 हज़ार से भी ज्यादा हितग्राहियों को अलग अलग सौगातें भी मिलीं। इस दौरान आदिवासी संस्कृति की छवि और योजनाओं पर आधारित विशेष थीम से सुसज्जित विभागीय स्टॉलों का प्रदर्शन किया गया तथा आदिवासी परम्परा और रीति के अनुसार अद्भुत सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए।

Chief editor Shaif firdousi
Picture of Shaif firdousi

Shaif firdousi

KTUJM से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की उपाधि प्राप्त !

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज