
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष इमरान प्रतापगढ़ी का जन्मदिन सरगुजा अल्पसंख्यक द्वारा अंबिकापुर शहर के वृद्ध आश्रम में मनाया गया।
अल्पसंख्यक के प्रदेश अध्यक्ष अमीन मेमन के आदेशानुसार साथ ही दानिश रफीक के मार्गदर्शन में सरगुजा अल्पसंख्यकों के द्वारा अल्पसंख्यक के राष्ट्रीय अध्यक्ष इमरान प्रतापगढ़ी के जन्म उत्सव पर सरगुजा वासियों ने वृद्ध आश्रम जाकर फल नाश्ता वितरण कर और साथ ही अनात आश्रम में बच्चों के बीच में जाकर केक कटवाया गया।

कार्यक्रम के दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष नईम इराकी,जिलानी खान,राशिद,प्रदेश महासचिव सब्बीर लाला, इरफान खान,प्रदेश सचिव इमरान सिद्दीकी,वसीम अख्तर, सिफ्तान रजा, अनिक खान, एजाज कुरैशी,अजहर,रोहित सुब्बा,अकरम, शाहिद इमाम सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Author: Shaif firdousi
KTUJM से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की उपाधि प्राप्त !
Post Views: 231









