विधानसभा लुण्ड्रा का एक ऐसा गांव जो विकाश की दावों की पोल खोलती नजर आ रही है जहा ग्रामीणों ने सड़क पर रोपा लगा कर किया विरोध प्रदर्शन

विधानसभा लुण्ड्रा मे एक ओर अपने कार्यों की वाह वाही करते नजर रहे है तो दूसरी तरफ विकाश की दावों की पोल खोलती यह तस्वीर नजर आ रही है।

मामला सरगुजा के दरिमा का है जहा बरसात आते ही सरगुजा की सड़कों का पोल खुलती नजर आ रही हैं आपको बता दें कि सरगुजा जिले के दरिमा क्षेत्र के भूकल पारा गांव की सड़क खस्ताहाल हो चुकी है खस्ताहाल सड़क पर ग्रामीणों को आने-जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है ग्रामीणों ने सड़क पर रोपा लगा कर किया विरोध प्रदर्शन सड़क खराब होने से गांव तक एंबुलेंस तक नहीं पहुंच पा रहा है वही राशन दुकान तक किसी भी प्रकार के वाहन ना पहुंचने पर ग्रामीणों को राशन लाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है स्कूली बच्चों को स्कूल तक जाने कीचड़ नुमा सड़क पार करके स्कूल तक जाना पड़ रहा है सड़क पर अत्यधिक कीचड़ हो जाने से कई बार स्कूली बच्चे हादसे का भी शिकार हो जाते हैं वही दरिमा सरपंच प्रतिनिधि ने भी माना कि यहां की सड़क की हालत खस्ताहाल हो चुकी है जिसको लेकर उच्च अधिकारियों से कई बार शिकायतें की जा चुकी है बहर हाल देखना यह होगा कि आखिरकार इस क्षेत्र में रहने वाली ग्रामीणों की समस्या का निदान कब तक हो पाएगा या फिर ग्रामीणों को उसी खस्ताहाल कीचड़ नुमा सड़क चलने पर मजबूर होंगे।
Author: Shaif firdousi
KTUJM से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की उपाधि प्राप्त !









