पुलिया क्षतिग्रस्त होने की सूचना पर कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार ने त्वरित लिया संज्ञान ग्रामीणों की उपस्थिति में मदद हेतु सुधारी गई आवागमन व्यवस्था

पुलिया क्षतिग्रस्त होने की सूचना पर कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार ने त्वरित लिया संज्ञान

ग्रामीणों की उपस्थिति में मदद हेतु सुधारी गई आवागमन व्यवस्था
संपादक सैफ फिरदौसी – विकासखंड बतौली में जूनापारा से करदना बागपानी तक प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना अंतर्गत 9 किमी सड़क आवागमन के लिए बनी हुई है जिसमें अत्याधिक वर्षा एवं भारी वाहनों के आवागमन के कारण आरडी 5300 मी. में पुलिया क्षतिग्रस्त होने की जानकारी मिलते ही कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार ने त्वरित संज्ञान लिया और संबंधित विभाग को आवश्यक कार्यवाही करते हुए आवागमन सुचारू रूप से संचालित कराने निर्देशित किया गया। कलेक्टर के निर्देश के परिपालन में विभाग द्वारा ग्रामीणों की उपस्थिति में क्षतिग्रस्त पुलिया स्थल पर आवश्यक सुधार कार्य कर ग्रामीणों की सुविधा हेतु वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है।

कार्यपालन अभियंता सह सदस्य सचिव छत्तीसगढ़ ग्रामीण सड़क विकास अभिकरण ने बताया कि उक्त सड़क का निर्माण वर्ष 2007-08 में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना अंतर्गत किया गया था एवं वर्ष 2017-18 में नवीनीकरण कार्य किया गया। अत्याधिक वर्षा एवं भारी वाहनों के आवागमन के कारण उक्त पुलिया क्षतिग्रस्त हो गया जिसमें ग्रामीणों की आवागमन में मदद हेतु कार्यवाही करते क्षतिग्रस्त पुलिया के मलबे को हटाकर पुनः ह्यूम पाइप को दो रो लगाकर एवं उसपर मुरुम कर आवागमन शुरू किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि उक्त ह्यूम पाइप की रो से बरसात का पानी सुगमता पूर्वक निकल जायेगा। उन्होंने यह भी बताया कि इस पुलिया का प्राक्कलन बनाया जा रहा है, स्वीकृति उपरांत नवीन पुलिया का निर्माण किया जाएगा।

Picture of Shaif firdousi

Shaif firdousi

KTUJM से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की उपाधि प्राप्त !

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज