
हुसैनी तंजीम सीतापुर द्वारा जिक्रे शोहदाय करबला का 5 दिनों के प्रोग्राम का किया गया आयोजन
सरगुजा सीतापुर– हुसैनी तंजीम सीतापुर द्वारा जिक्रे शोहदाय करबला का 5 दिनों के प्रोग्राम आयोजन किया गया। जिसमें इमामे शहर नौनिहाल असरफ मिस्बाही साहब की खिताबत हुई। उन्होंने दास्तान ए करबला बयान करते हुए, संदेश दिया की कितनी भी मुसीबत क्यों न हो अगर आप सच्चाई और हक के रास्ते पर हों तो आप हिम्मत और हैसला न हारे, बल्कि आप इमामे हुसैन की कुर्बानी को याद करें।
हुसैनी तंजीम मुस्लिम यूथ प्रतिनिधि मोहम्मद वसीम द्वारा प्रोग्राम में अपने समस्त कारकुनो, मेंबरान, और आवाम का शुक्रिया अदा करते हुए शैक्षणिक और सामाजिक उत्थान के लिए लोगों के समक्ष अपनी बात रखी और सीतापुर क्षेत्र के मुस्लिम बच्चो का चयन नीट, नवोदय विद्यालय, सैनिक स्कूल, प्रयास जैसे संस्थानों में होने पर खुशी जाहिर करते हुए पूरे मुस्लिम समुदाय के लिए ये गर्व की बात है बताया और मुबारक बाद पेश की।
प्रोग्राम के अंत में मुस्लिम समाज के प्रतिनिधि सीतापुर अंजुमन कमेटी के अध्यक्ष जनाब मिन्हाज खान साहब द्वारा इस 05 दिनों के भव्य आयोजन और लंगर के इंतजाम के लिए सभी लोगों को धन्यवाद दिया और मुस्लिम समाज के बेहतरी के लिए और संभव प्रयास में सहयोग देने की बात कही।साथ ही बड़ी ही सादगी के साथ मोहर्रम पर्व मनाने की अपील की।
इस आयोजन को सफल बनाने में मुस्लिम यूथ मो. सलमान खान, सुलेमान खान, इमरान खान, शाहनवाज, परवेज आलम, अमीर अंसारी, जाहिद सिद्दीकी, अहमद रजा, परवेज खान, मोनू, सैफ इराकी, नौशाद इराकी, जावेद कुरैशी, सोनू कुरैशी, आदिल, काशिफ, कुशा इराकी, शहंशाह, मिनाजुल, शहजादा, इमरान अंसारी, गोसुल, मोईन, आलमीन अहमद, वाहिद, शाहरुख, आफताब, जाफर, ताज, गोल्डन, शाहिद, महफूज, शहजादा, असगर, अली, नसीम, इकबाल, शकील, विक्की, नफीश, अदनान, आशिफ खान, सैफ खान, इमामुद्दीन, राजा हसन और बाकी साथियों महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।










