Surguja News Today

भाजपा ने दरिमा में फुंका लुण्ड्रा विधायक का पुतला कहा विधायक प्रीतम राम को ढूंढ रही जनता -भाजपा

भाजपा ने दरिमा में फुंका लुण्ड्रा विधायक का पुतला कहा विधायक प्रीतम राम को ढूंढ रही जनता।

दरिमा अंबिकापुर – भारतीय जनता पार्टी सरगुजा द्वारा विधानसभा लण्ड्रा के दरिमा मंडल में विधानसभा स्तरीय धरना प्रदर्शन एवं आक्रोश रैली तथा पुतला दहन बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता अनुराग सिंह देव एव सरगुजा भाजपा जिला अध्यक्ष ललन प्रताप सिंह के मुख्य आतिथ्य में किया गया। इस अवसर पर बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता अनुराग सिंह देव ने कहा कि साढे 4 साल में लुण्ड्रा विधानसभा के कार्यों की रिपोर्ट कार्ड आज हम सबके बीच है जो हमने पिछले 15 सालों में किया उसकी आप सभी तुलना कर ले तो हम 10 गुना भारी पड़ेंगे। आगे अनुराग सिंह देव ने कहा कि साढे 4 साल के बाद आज विधायक हमारे बीच आ रहे हैं बाकी के 4 साल केवल एसी गाड़ी और मलाई खाने में कहां गुमनाम हो गए थे यह पूछने जनता आतुर है, कांग्रेस सरकार नहीं बल्कि यह ठगेश सरकार के नाम से जानी जाती है और उसकी नीति तथा कार्य विचार भी लोगों को केवल ठगने का रहता है चाहे तो आप इतिहास उठा कर देख लें उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि जिसका प्रत्यक्ष उदाहरण टी एस सिंह देव को ही ढाई ढाई साल का कह कर झुनझुना पकड़ा दिया तो आप समझ लीजिए जो अपने सगा का नहीं हुआ भला वह आप और हम लोगों का क्या होगा। यह एक भ्रष्टाचारी सरकार है जिसे आने वाले चुनाव में हमें सबक सिखाते हुए इस बार चुनाव में छत्तीसगढ़ में फिर से भाजपा की सरकार बनानी है और सरकार बनाने में लुण्डा विधानसभा के जीत का अहम योगदान होगा।

बीजेपी जिला अध्यक्ष ललन प्रताप सिंह ने सभी कार्यकर्ताओं में एकजुटता लाने की बात कहते हुए कहा कि हमें प्रत्याशी नहीं कमल फूल के नाम पर चुनाव रूपी युद्ध में उतरना है जिसके लिए घर-घर संपर्क करने की हर एक कार्यकर्ता को आवश्यकता है उन्होंने बुथ को सबसे मजबुत बनाने की बात कहते हुए कहा कि पूरी ऊर्जा और उमंग के साथ इस बार लुण्ड्रा के निकम्मे विधायक को भारी बहुमत से हराते हुए सरकार को ही जड़ से उखाड़ फेंकना है।

पूर्व महापौर प्रबोध मिंज ने कहा कि लुण्ड्रा विधानसभा हम लोग पिछले दो सालों से लगातार हार रहे हैं जिसका मुंख्य कारण है की यहां की भोली भाली जनता को कांग्रेसियों द्वारा दिग्भ्रमित करके अपनी जालफास में लेकर हर बार धोखे में लेकर बहुमूल्य वोट को लेकर 5 साल तक रायपुर से दिल्ली के 3 से लेकर 5 स्टार होटलों में बैठकर मलाई खाते रहते हैं

और बेचारा नागरिक पूरे 4 साल अपनी समस्याओं व मांगों की आस लिए क्षेत्रीय विधायक मंत्रियों का उनके पास आना तो दूर यहां तक कि दर्शन को तरस जाते हैं।
इस दौरान भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष फुलेश्वरी सिंह, विधानसभा प्रभारी शिवनाथ यादव, अनामिका पैकरा, धन्नाराम नागेश, उमाशंकर उपाध्याय सहित अन्य लोगों ने भी अपने अपने विचार रखे। तत्पश्चात रैली की शक्ल में क्षेत्रीय विधायक डॉ प्रीतम राम को अर्थी के रुप में सजा कंधा देकर पूरे बाजार में भ्रमण कराते हुए तहसील कार्यालय मेन मार्ग पर पहुंच गगनभेदी नारों के साथ पुतला दहन किया गया। कार्यक्रम का संचालन अमृत लाल यादव एवं आभार प्रदर्शन दारा सिंह द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में विधानसभा प्रभारी शिवनाथ यादव सह प्रभारी भूपेंद्र सिंह विधानसभा संयोजक व जिला उपाध्यक्ष दीप्तेन्द्र पुरिया, वैभव सिंह देव मंडल अध्यक्ष धौरपुर, इन्दर भगत, चंद्रिका यादव मंडल अध्यक्ष कुन्नी, दरिमा मंडल अध्यक्ष गुरु शरण सिंह, राजू सोनी, विजय व्यापारी, सोमेंद्र कुशवाहा, बुधमेत कुजूर, हीरा सिंह टेकाम, राजू मानिकपुरी, अरविंद गुप्ता, सतीश जायसवाल सहित बूथ स्तर के सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं आमजन उपस्थित थे।

Shaif firdousi
Author: Shaif firdousi

KTUJM से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की उपाधि प्राप्त !

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज