Surguja News Today

छत्तीसगढ़ में डिप्टी सीएम बने टी एस सिंहदेव, चुनाव के पहले बड़ा बदलाव

छत्तीसगढ़ में इस साल विधानसभा चुनाव होने हैं. इससे पहले कांग्रेस ने ये अहम फैसला किया है. टीएस सिंह देव छत्तीसगढ़ के कद्दावर नेता और फिलहाल राज्य के स्वास्थ्य मंत्री का पद संभाल रहे हैं.

छत्तीसगढ़ में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने सीनियर नेता और राज्य के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव को राज्य का डिप्टी सीएम नियुक्त किया है. नई जिम्मेदारी मिलने पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उन्हें बधाई दी है. राज्य में सीएम बघेल को ‘काका’ तो टीएस सिंह देव को ‘बाबा’ बुलाया जाता है. बुधवार को छत्तीसगढ़ को लेकर कांग्रेस हाईकमान की दिल्ली में बैठक हुई थी. इसके बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर राज्य के सीएम भूपेश बघेल और टीएस सिंह देव की पहुंचे थे. इस नियुक्ति से छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने विवाद को सुलझाने की दिशा में अहम कदम बढ़ा दिया है.


‘महाराज साहेब को बधाई

साल 2018 के विधानसभा चुनाव में भूपेश बघेल और टीएस सिंह देव की जोड़ी ने कांग्रेस को सत्ता दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी. सीएम भूपेश बघेल ने ट्वीट करते हुए कहा, “हैं तैयार हम. महाराज साहब को उपमुख्यमंत्री के रूप में दायित्व के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं.”

Shaif firdousi
Author: Shaif firdousi

KTUJM से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की उपाधि प्राप्त !

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज