
नवयुग राइजिंग सीजन 1 का ऑडिशन का आगाज़*
25 जून दिन रविवार अंबुजा मॉल” समय दोपहर 2 बजे से रात 9 बजे तक
रायपुर में होने जा रहा है
रायपुर । नवयुग विकास फाउंडेशन वर्ष 2007 से कई विभिन्न क्षेत्रों से जैसे स्वास्थ्य शिक्षा , बालिका शिक्षा, महिला सशक्तिकरण साफ-सफाई ,पर्यावरण , ट्रांसजेंडर आदि विभिन्न क्षेत्रों मैं काम कर रही है और यह संस्था पहली बार लोगों की प्रतिभा को उभारने के उद्देश्य आगामी माह में एक संगीत प्रतियोगिता का आयोजन करने जा रही है जिसे “””नवयुग राइजिंग स्टार सीजन वन””के माध्यम से संगीत में नए कलाकारों को नया प्लेटफार्म देखकर उनकी छिपी हुई प्रतिभाओं को सामने लाना और प्रदेश के होनहार प्रतिभा को मंच प्रदान करना जिससे भी अपने भविष्य निखार सके और हमारा नवयुग उन सभी होनहार प्रतिभा को आगे लेकर जाएगा साथ ही आकर्षक उपहार मंच के द्वारा विजेता को प्रदान किए जाएंगे जिसमें प्रतिभागियों को धनराशि, मोमेंटो, सर्टिफिकेट के माध्यम से सम्मानित किया जाएगा।

सीजन वन के आगाज के साथ ही इस कार्यक्रम के आयोजन हेतु प्रतिभागियों का चयन ऑडिशन के माध्यम से किया जाएगा जो कि आगामी 25 जून अंबुजा मॉल में प्रस्तावित है जो भी प्रतिभागी इस प्रतियोगिता में भाग लेना चाहते हैं वह अंबुजा मॉल में उपस्थित होकर रजिस्ट्रेशन करा कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए सीजन वन नवयुग राइजिंग स्टार बनने का सुअवसर प्राप्त कर सकते हैं। इस कार्यक्रम की प्रमुख अध्यक्षता डॉ .रामलाल साहू की अध्यक्ष कार्यकारिणी समिति के अनुसार जिसमें अनिल साहू एवं एवं अन्य सदस्य कार्यक्रम की रूपरेखा में शीतल विश्वकर्मा, कामिनी साहू, आदर्श झा, तामेश्वर , सोनाली साहू, सुमन साहूआदि सदस्य इस कार्यक्रम को संचालित करेंगे ।इस प्रोग्राम में जो भी संस्था स्पॉन्सरशिप करना चाहती है उनका भी स्वागत है । कार्यक्रम से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी हेतु निम्न 8103948500, 8103317226 मोबाइल नंबरों पर अधिक से अधिक जानकारी व संपर्क प्राप्त कर सकते हैं।

Author: Shaif firdousi
KTUJM से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की उपाधि प्राप्त !









