
????भ्रष्टाचार का गढ़ बना जनपद लुण्ड्रा का ग्राम पंचायत झेराड़ीह देखिए ये रिपोर्ट।
????विकास की दावों की पोल खोलती यह तस्वीर
????देखिए ये अजूबा दबा हुआ पुलिया
????देखिए ये सबसे अजूबा नाली जो बनते के साथ ही टूट रहा ?…

आपको बता दूं कि इन दिनों ग्राम पंचायत झेराडीह जो जनपद पंचायत लुण्ड्रा के अंतर्गत आता है जहां भ्रष्टाचार की सीमा चरम पर है जहां आए दिन कई तरह के भ्रष्टाचार होते नजर आते हैं इसी कड़ी में ग्राम पंचायत झेराडीह में खाल पारा बस्ती में निर्माण एजेंसी ग्राम पंचायत के द्वारा पुल पुलिया का निर्माण कार्य कराया गया हैं जो पूरी तरह से स्तरहीन नजर आ रही है वही पुलिया की ढलाई भी दबी नज़र आ रही है जिससे कभी भी पुलिया डह सकता है लेकिन जिम्मेदारो को शायद इसकी भनक भी नही है जरा आप ही देखिए इस पुलिए के तस्वीर को

और इस तस्वीर से ही आप अंदाजा लगा सकते हैं कि आखिर कितने समय तक यह पुल टीक सकता है। या यूं कहें कि अपने जेब भरने में मदहोश भ्रष्टाचाररियो को ये तक मालूम ना था की पुलिया दब सकता हैं खैर गांव का काम है करा दो आखिर देखेगा कौन ?….
????21 वी सदी में ऐसा नाली हमने तो नही देखा ?..

साथ ही एक और अजूबा कारनामा कर दिखाया है ग्राम पंचायत झेराडीह ने जहा नाली निर्माण कार्य रद्दी वा घटिया सामग्री का प्रयोग कर फ्लाई ऐश ईट से करा दिया गया जो कुछ दिनो पहले नाली का निमार्ण कार्य कराया गया है और आज जगह जगह टूटा हुआ नज़र आ रहा है।
????विभागीय इंजीनियर का पक्ष
जब हमने पुलिया निर्माण के संबंध में विभागीय इंजीनियर श्री बीके यादव से फ़ोन पर निर्माण के संबंध में जानकारी प्राप्त की तो उन्होंने बताया मेरी निगरानी में फुटिंग तक का काम टीक ठाक ही हुआ है लेकीन यदि ढलाई दबी है तो निर्माण कार्य पुलिया जो झेराड़ीह बस्ती पारा मे बनाई गई है ढलाई को दुबारा तोड़वा कर ढलवाया जाएगा ?
नाली निमार्ण के संबंध में इंजीनियर का पक्ष
लेकिन नाली निमार्ण के संबंध में मुझे कोई जानकारी प्राप्त नहीं होना बताया या मेरे कार्य काल से पहले जो इंजीनियर थे उनके समय में नाली का निमार्ण शायद हुआ होगा ?
????एसडीओ लुण्ड्रा का पक्ष
जब हमने पुलिया निर्माण व नाली निर्माण के संबंध में एसडीओ लुंडरा से बात की तो उन्होंने कहा कि आप के माध्यम से जानकारी प्राप्त हुई है हम साइड विजिट कर मामले की भौतिक स्थिति देखेगे,।

क्या कहते हैं ग्रामीण?
ग्रामीण ने नाम ना छापने की शर्त पर बताया कि आए दिन पंचायत में मनमानी का आलम बना रहता है कहीं कुछ तो कहीं कुछ कार्य ऐसे ही बेगारी तरीके से करा दिया जाता है।
????लेकिन क्या सच में ?
????क्या पुलिया को तोड़ कर जनहित में दुबारा काम कराया जायेगा ?
????क्या भ्रष्टाचारियों पर कार्यवाही वा एफ आई आर दर्ज कराई जायेगी ?
????अब देखना होगा कि आखिर इतने बड़े भ्रष्टाचार के बाद प्रशासन भ्रष्टाचारियों पर क्या कार्यवाही करती है?
स्थानीय युवा आए सामने और भ्रष्टाचार को लेकर कहीं यह बात देखने के लिए क्लिक करें लिंक पर????????????
Author: Shaif firdousi
KTUJM से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की उपाधि प्राप्त !









