Surguja News Today

हो सकता था उड़ीसा बालासोर जैसा बड़ा हादसा कोरबा आ रही मेमू लोकल दुर्घटनाग्रस्त होने से बची, एक ही पटरी पर आ गई थीं पैसेंजर और मालगाड़ी ?

कोरबा आ रही मेमू लोकल दुर्घटनाग्रस्त होने से बची, एक ही पटरी पर आ गई थीं पैसेंजर और मालगाड़ी

बिलासपुर । दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर जोन के अंतर्गत एक बड़ा हादसा समय रहते टल गया। यहां एक ही रेलवे ट्रैक पर यात्री गाड़ी और मालगाड़ी आ गई थीं लेकिन काफी दूरियों के मध्य इन्हें रोक देने से एक बड़ा हादसा टल गया।

बताया जा रहा है कि कल शनिवार को बिलासपुर जिले के जयरामनगर और जांजगीर- चांपा जिले के कोटमीसोनर के बीच लोकल यात्री ट्रेन (मेमू) और मालगाड़ी एक ही पटरी पर आ गई थीं। मेमू लोकल कोरबा आ रही थी। समय रहते इस मानवीय और तकनीकी गलती को सुधारा गया और दोनों गाड़ियों को रोका गया। यात्री अपनी ट्रेन से उतरे और उन्होंने जब इस मंजर को देखा तो वह ईश्वर को धन्यवाद देते रहे कि समय रहते एक बड़ा हादसा उन्होंने टाल दिया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।

रेलवे का पक्ष

विभिन्न वाट्सएप ग्रुप में वायरल हो रही वीडियो के संबंध में स्पष्टीकरण!

विभिन्न वाट्सएप ग्रुप में वायरल हो रही वीडियो जयरामनगर-बिलासपुर सेक्शन का है जिसमें यह दिखाया जा रहा है कि दो गाड़ी आमने सामने खड़ी है। इस संबंध में यह स्पष्ट किया जाता है कि जयरामनगर-बिलासपुर सेक्शन ऑटोमेटिक सिग्नलिंग ब्लॉक सेक्शन है | रेलवे सामान्य नियम के अनुसार जहां भी ऑटोमेटिक सिग्नलिंग ब्लॉक सेक्शन है , वहां एक ही लाइन पर एक से अधिक गाड़ियों का सुरक्षित परिचालन एक ही समय में सिग्नल के आधार पर किया जाता है | इन गाड़ियों का परिचालन भी इसी नियम के अनुसार किया गया |

रेलवे के अलग-अलग खंडों के ऑटोमेटिक सिग्नलिंग ब्लॉक सेक्शन में गाड़ियों का परिचालन इसी नियम के अनुसार किया जाता है।

Shaif firdousi
Author: Shaif firdousi

KTUJM से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की उपाधि प्राप्त !

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज