आयुक्त कार्यालय में सरगुजा संभागायुक्त के विदाई समारोह का आयोजन आम जन की मदद करते हुए ईमानदारी व लगन के साथ करें काम- डॉ अलंग !

आयुक्त कार्यालय में सरगुजा संभागायुक्त के विदाई समारोह का आयोजन
आम जन की मदद करते हुए ईमानदारी व लगन के साथ करें काम- डॉ अलंग

अम्बिकापुर 8 जून 2023 संभागायुक्त कार्यालय में गुरुवार को सरगुजा संभागायुक्त डॉ संजय अलंग के विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज श्री रामगोपाल गर्ग ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिवादन किया। इस मौके पर आयुक्त कार्यालय के सभी कर्मचारी व अधिकारी उपस्थित थे।
विदाई समारोह में संभागायुक्त डॉ अलंग ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अपने कार्यकाल के विभिन्न पलों को याद किया। उन्होंने कहा कि संभागीय कार्यों में सभी अधिकारियों व कर्मचारियों का पूरा सहयोग रहा। सभी ने पूरी ईमानदारी से अपना काम किया। आगे भी सभी अपना काम पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ करें। सरकार की योजनाओं को जनता के बीच पहुंचाना हमारी जिम्मेदारी है। जिससे उनको लाभ मिल सके उन्होंने कहा कि कार्यालय में आने वाले किसी भी परिवादी को कोई परेशानी ना हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाए।
इस दौरान संभागायुक्त पद पर दस महीने का कार्यकाल को पूरा करने पर डॉ संजय अलंग ने सभी को धन्यवाद दिया। गौरतलब है कि डॉ संजय अलंग अब रायपुर संभाग के संभागायुक्त होंगे।

Picture of Shaif firdousi

Shaif firdousi

KTUJM से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की उपाधि प्राप्त !

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज