एमसीबी – पंचायत उपचुनाव के लिए रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त।

पंचायत उपचुनाव के लिए रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त।

Shaif firdousi मनेंद्रगढ़ कलेक्टर एवं ज़िला निर्वाचन अधिकारी श्री नरेंद्र कुमार दुग्गा के आदेशानुसार मनेंद्रगढ़ विकासखंड के ग्राम पंचायत लालपुर कठौतिया और महराजपुर में तहसीलदार मनेंद्रगढ़ को रिटर्निंग अधिकारी और जनपद सीईओ मनेंद्रगढ़ को सहायक रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किया गया है। ग्राम पंचायत तिलोखन और पसौरी में तहसीलदार केल्हारी को रिटर्निंग ऑफिसर और जनपद सीईओ मनेंद्रगढ़ को सहायक रिटर्निंग अधिकारी बनाया गया है। खड़गवां विकासखंड के ग्राम पंचायत सलका में तहसीलदार खड़गवां को रिटर्निंग अधिकारी और जनपद सीईओ खड़गवां को सहायक रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किया गया है। इसी तरह भरतपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत कुवारी, नौढ़िया और जोलगी में तहसीलदार भरतपुर को रिटर्निंग ऑफिसर और जनपद सीईओ भरतपुर को सहायक रिटर्निंग ऑफिसर नियुक्त किया गया है।

नियुक्त अधिकारी आम निर्वाचन और उप निर्वाचन 2023 के मतगणना का कार्य भी संपादित करेंगे।

Picture of Shaif firdousi

Shaif firdousi

KTUJM से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की उपाधि प्राप्त !

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज