Surguja News Today

कांग्रेसी पार्षद सतीश बारी और बड़े भाई दिनेश बारी सहित अन्य के खिलाफ धारा 420 का मामला दर्ज !

कांग्रेसी पार्षद सतीश बारी और बड़े भाई दिनेश बारी सहित अन्य के खिलाफ धारा 420 का मामला दर्ज

अंबिकापुर – अंबिकापुर में.इन दिनों भू माफिया सक्रिय है.. ज़मीन फर्जीवाड़ा मामले में  कोतवाली पुलिस ने   शहीद वीरनारायण वार्ड क्रमांक 22 के कांग्रेस पार्षद सहित चार लोगों के खिलाफ नाम जद अपराध दर्ज किया हैँ..दरअसल अंबिकापुर मायापुर घुटरापारा,चांदनी चौक की रहने वाली  सुबासो बाई पति स्व राम लाल और सुबासो कि पुत्री मालती ने कोतवाली थाना में आकर शिकायत दिया कि मायापुर  स्थित भूमि खसरा न 253 /4  की लगभग 20 डिसमिल जमीन को फर्जी तरीके से भू माफियाओं  ने  जमीन दूसरे के नाम करा लिया हैँ.. शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने छानबीन शुरू की वहीं जांच में पाया कि पीड़िता के 20 डिसमिल जमीन को फर्जी तरीके से भू माफियाओं ने मिलकर देवी राम के नाम करा लिया है… पीड़िता की शिकायत सही पाए जाने पर देवी राम पिता फौद  राम, निवासी मायापुर, दिनेश बारी निवासी चांदनी चौक, सतीश बारी निवासी चांदनी चौक, वही दीपक निवासी घुटरा पारा और अन्य के खिलाफ जमीन धोखाधड़ी करने के मामले में एफ आई आर दर्ज कर लिया है… भू माफियाओं ने पीड़िता की जमीन को यह कह कर  नाम करा लिया था कि पीड़िता  सुबासो बाई के स्वर्गीय पति राम लाल कि कोई संतान नहीं हैँ… पुलिस के जांच में यह पाया कि स्व रामलाल कि दो पत्नियां थी ,लेकिन एक पत्नी कि सालों पहले मौत हो गईं..  वही मृतक पत्नी से एक संतान रवि  शंकर चेरवा हैँ , जबकि दूसरी पत्नी से पांच  बेटी हैँ.. भू माफियाओं ने पूरे दस्तावेज में यह साबित किया था कि जमीन स्वामी की कोई संतान नहीं है , ऐसे में जमीन मृतक रामलाल के चचेरे भाई के नाम करा लिया गया.. पुलिस ने यह भी बताया है कि चांदनी चौक निवासी कांग्रेसी पार्षद  सतीश बारी के यहां काम करने वाले देवी राम के  नाम जमीन फर्जी रूप से करा लिया गया है  , इधर पुलिस के जांच में वंश वृक्ष में  कूट रचना करना पाया गया..जिस पर कोतवाली पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ धारा 420 ,467 ,468 ,471 और 34 तहत अपराध दर्ज कर लिया है , वही पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है..

Shaif firdousi
Author: Shaif firdousi

KTUJM से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की उपाधि प्राप्त !

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज