Surguja News Today

कर्नाटक मे में ‘किंग’ बनी कांग्रेस, बीजेपी ने कबूल की ‘हार-‘शोहराब फिरदौसी महासचिव युवा कॉंग्रेस।

♦️कर्नाटक के चुनाव में गरीब जनता की शक्ति जीती. मोहब्बत की दुकान चुनने के लिए कर्नाटक की जनता का शुक्रिया.- शोहराब फिरदौसी महासचिव युवा कॉंग्रेस विधानसभा सीतापुर

कर्नाटक : कर्नाटक राज्य में आज विधानसभा परिणाम आए जिसमें कर्नाटक की जनता ने राहुल गांधी की संघर्ष और तपस्या को देखा और समझा कर्नाटक की जनता हाथ को दिया साथ। सत्तारूढ़ बीजेपी ने जहां एक बार फिर सत्ता में वापस आने के लिए पुरजोर कोशिश की, तो वहीं कांग्रेस की पूरी कोशिश बीजेपी को सत्ता से बेदखल करने की, मीडिया से बात करते हुए शोहराब फिरदौसी महासचिव युवा कॉंग्रेस विधानसभा सीतापुर ने बताया कि भाजपा की नाव कर्नाटक में डूब गई भाजपा को कर्नाटक की जनता ने नकार दिया और हाथ का साथ कर्नाटक के लोगों ने दिया ।

बीजेपी ने कर्नाटक चुनाव में धर्म के नाम पर जनता को भटकाने का काम भी किया लेकिन कर्नाटक की शिक्षित जनता ने भाजपा की इस तरह की गंदी राजनीति को आइना दिखा दिया एवं नरेंद्र मोदी जी को भी कर्नाटक की जनता ने ये बता दिया कि हम 40 % की कमिशन वाली सरकार नहीं चाहते जिसे मोदी जी की सह थी।

#न्यूज क्रेडिट शैफ फिरदौसी संपादक सरगुजा न्यूज टुडे

Shaif firdousi
Author: Shaif firdousi

KTUJM से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की उपाधि प्राप्त !

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज